'उमोजा' (Umoja) गांव अफ्रीकी महाद्वीप के देश केन्या (Kenya) में है। इसकी स्थापना 1990 में कुछ महिलाओं ने की। वे घरेलू हिंसा और पुरुषों के वर्चस्व वाले समाज से परेशान थी। यहां किसी भी पुरुष का आना या रहना मना है। उमोजा यहां के स्वाहिली भाषा का शब्द है जिसका मतलब 'एकता' है। यहां मुख्य तौर पर शादीशुदा जिंदगी में परेशान, दुष्कर्म और अन्य अपराधों से पीड़ित महिलाएं आती हैं।