Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के उमरिया में दिखा सफेद कौवा, VIDEO हुआ वायरल, दिलचस्प है इसके रंग बदलने की कहानी
By आकाश सेन | Published: January 17, 2024 03:16 PM2024-01-17T15:16:39+5:302024-01-17T15:20:20+5:30
भोपाल: दुर्लभ सफेद कौआ उमरिया के नीरोजाबाद नगर में देखने को मिला है। जिसे देखते ही कुछ लोगों ने अपने मोबाइल के कमरे में इस नजारे को कैद किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
भोपाल: जब भी कभी कौआ की बात होती है तो दिमाग में कला कौवा की ही झलक बनती है। लेकिन इन दिनों मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में सफेद कौवा खूब चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दुर्लभ सफेद कौआ नीरोजाबाद नगर में देखने को मिला है। जिसे देखते ही कुछ लोगों ने अपने मोबाइल के कमरे में इस नजारे को कैद किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। आम तौर पर सफेद कौए काफी कम नजर आते हैं कहा जाता है कि काले रंग के कौओ को जहां आम तौर पर समूह में देखा जाता है, वहीं सफेद कौआ आपको अकसर अकेला ही नजर आएगा। यहां भी देखिए इतने काले कौओं के बीच ये अकेला सफेद कौआ है।
इस सफेद दिखने वाले कौए को 'अमेरिकन क्रो' भी कहा जाता है, जो दुनिया के कई अन्य हिस्सों में पाया जाता है। हालांकि यह दुर्लभ प्रजाति का है और इसलिए आम तौर पर कम ही नजर आता है। जहां तक इसके रंग की बात है कि वैज्ञानिक इसके सफेद रंग की वजह एक तरह की आनुवांशिक बीमारी को बताते हैं, जो इंसानों में भी होती है। वैज्ञानिकों के अनुसार, ये एल्बीनिजम जैसी आनुवांशिक बीमारी का नतीजा है, जो सभी प्राणियों में होती है और कौआ भी इसका अपवाद नहीं है। वैज्ञानिकों का ये भी कहना है कि दुनियाभर में कौए की कई प्रजातियां हैं, जिनके शरीर पर कहीं न कहीं सफेद धब्बा पाया जाता है।