27 फरवरी 2002 की तारीख भारत के इतिहास का एक काला अध्याय है, जिसे गोधरा कांड के नाम से जाना जाता है। आज इस काले अध्याय को 19 साल हो गये। दरअसल इसी दिन गुजरात के गोधरा स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के कोच S-6 में उन्मादी भीड़ ने आग लगा दी थी। इस भीषण अग्निकांड में 59 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में से 27 महिलाएं व 10 बच्चे शामिल थे। इस घटना में करीब 48 घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में करीब 11 साल बाद 31 लोगों को आरोपी ठहराया गया था। इनमें कुछ 11 लोगों को फांसी की सजा भी सुनाई गयी थी.. ऐसे में जानते हैं सिलसिलेवार घटनाक्रम.