लाइव न्यूज़ :

Chhattisgarh के इस गांव में Naxalites फहराते थे काला झंडा, इस Republic Day पर लहराया Tiranga

By गुणातीत ओझा | Updated: January 28, 2021 01:38 IST

Open in App
Republic Dayनक्सलियों के काले झंडे पर तिरंगे की फतहछत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दंतेवाड़ा (Dantewada) के इंद्रावती नदी के पास नक्सली प्रभावित क्षेत्र के पहुनहार गांव में लोगों ने इस साल गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर तिरंग फहराया। अब आप सोच रहे होंगे कि गणतंत्र दिवस पर हम तिरंगा तो फहराते ही हैं। लेकिन इस गांव में तिरंगा फहराना कैसे विशेष हो गया? आपको बता दें कि इससे पहले ऐसे मौकों पर इस गांव के लोग काला झंडा फहराते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि इंद्रावती नदी के पार का पूरा इलाका माओवादियों का केंद्र है। दंतेवाड़ा के इस हिस्से में रहने वाले लोग सरकार की योजनाओं से वंचित रह गए हैं। जब विकास की पहल की तो गांव के सरपंच को अपनी जान गंवानी पड़ी।न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए, दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक पल्लव ने कहा, "माओवादियों ने हमेशा इस गांव में गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर ग्रामीणों की उपस्थिति में काले झंडे फहराए हैं। इस साल ऐसा नहीं हुआ।"प्रशासन ने सरपंच के बेटे केशव कश्यप द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने का निर्णय लिया। गांव देशभक्ति गीतों से गूंज उठा और एसपी ने बच्चों के बीच पढ़ाई की सामग्री और ग्रामीणों के बीच जरूरी सामानों का वितरण किया। दंतेवाड़ा जिले के लोग हमेशा माओवादी संगठनों के दबाव में पुलिस शिविरों, सड़क और पुल निर्माण के विरोध में रैलियां निकालते देखे गए हैं। इस साल गणतंत्र दिवस पर ग्रामीणों ने 2-3 किमी लंबी रैली आयोजित की। सभी के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था। यह पहली बार था जब नक्सल इलाके में इस तरह की रैली हुई है। एसपी ने कहा, "यह दंतेवाड़ा का बदलता चेहरा है। इस गांव को शहर और अधिक विकसित क्षेत्रों से जोड़ने के लिए एक पुल का निर्माण किया जा रहा है। लोग इन बदालों के चलते खुश हैं।"
टॅग्स :गणतंत्र दिवसछत्तीसगढ़नक्सलदंतेवाड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

क्राइम अलर्टअनोखा चोर! कांग्रेस कार्यालय से चुराए 72 नल, पीछे छोड़ गया 'रोमांटिक' नोट

भारतगढ़चिरोली हुआ नक्सलमुक्त! 8 सशस्त्र नक्सली गिरफ्तार, 5 ने किया सरेंडर, 51 हथियार और 6534000 रुपये बरामद

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी