लाइव न्यूज़ :

Budaun Case: धर्मस्थल में पुजारी ने हैवानियत की सारी हदें की पार, CM Yogi बोले बख्शा नहीं जाएगा

By गुणातीत ओझा | Updated: January 7, 2021 00:29 IST

Open in App
बदायू गैंगरेप केस में सीएम योगी का बड़ा आदेश      उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Budaun Gang Rape Case) में मानवता को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। बदायूं के उघैती इलाके के एक धर्मस्थल में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उसके साथ मारपीट की गई, उसकी चीखें धर्मस्थल में ही दफन हो गईं, कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया। यह धर्मस्थल गांव के नजदीक है। कुछ दूरी पर लोगों के घर भी बने हुए हैं। महिला के साथ हैवानियत करने के बाद दरिंदों ने उसे धर्मस्थल पर बने कुवें में फेंक दिया। महिला के साथ हुई हैवानियत की खबर पूरे देश में आग की तरह फैल गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण को पुलिस अब भी तलाश रही है। मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने STF को आदेशित किया है। पुलिस के साथ एसटीएफ भी मामले की जांच करेगी। साथ ही आरोपियों पर NSA के तहत कार्रवाई का आदेश दिया गया है। सीएम योगी ने कहा कि बदायूं की घटना अत्यंत निंदनीय है। अभियुक्तों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुख्य आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।  पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई दरिंदों की हैवानियतबीते रविवार की रात 50 वर्षीय महिला अपने गांव के मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। जिसके बाद महिला का शव संदिग्ध हालात में मिला था। पुलिस ने जब इस मामले की जांच की और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई तो गैंगरेप की पुष्टि हुई। पोस्टमार्ट्म रिपोर्ट के मुताबिक, महिला के गुप्तांग पर चोटें आई हैं और महिला के पैर में भी फ्रैक्चर पाया गया है। पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप, हत्या का मामला दर्ज किया है और तीन लोगों को नामजद किया है। पुलिस की ओर से इस मामले में एक्शन के लिए चार टीमें बनाई गई हैं।पुलिस पर लापरवाही का आरोपमामले में लापरवाही बरतने के आरोप में उघैती के थाना प्रभारी राघवेंद्र को सस्पेंड कर दिया गया है। अब तक कुल दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस को मुख्य आरोपी महंत सत्यनारायण की तलाश है। वहीं, डीएम ने कहा है कि मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा। महिला रविवार को शाम 6 बजे पूजा के लिए गई थी। जब 2-3 घंटे बाद वापस नहीं लौटी तो परिवार वाले थाने गए। लेकिन उन्हें पुलिस ने रात 11 बजे तक अटेंड नहीं किया। परिवार का कहना है कि आरोपियों ने दरवाजे की कुंडी खटखटा के डेडेबॉडी फेंकी और भाग गए। परिवार का ये भी आरोप है कि पुलिस ने सुबह मामले को देखने की बात कही थी। इस वारदात के बाद से विपक्ष योगी सरकार पर हमलावर है। 
टॅग्स :बदायूंयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज