लाइव न्यूज़ :

Corona Vaccinations India: दिल्ली के AIIMS में सफाई कर्मी को लगा Covid 19 का पहला टीका

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 16, 2021 16:03 IST

Open in App
PM Modi ने शनिवार को देशभर में कोरोना से जंग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत की और इसके बाद दिल्ली के एम्स में देश का पहला कोरोना टीका दिया गया. दिल्ली के AIIMS  में एक सफाई कर्मी को सबसे पहले कोरोना का टीका लगाया गया है. इस सफाई कर्मी का नाम मनीष कुमार है. इस मौके पर वहां केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्द्धन और AIIMS के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया भी मौजूद थे. इतना ही नहीं AIIMS के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने भी कोरोना का टीका लगवाया है. जाहिर है कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों के बीच में काफी अफवाह भी है. ऐसे में AIIMS डायरेक्टर के वैक्सीन लगवाने से लोगों के बीच एक positive message जाएगा. इसके अलावा नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल को भी कोरोना का टीका लगाया गया है. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोविड-19 के खिलाफ विश्‍व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत की. इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ भारत के सभी राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के 3006 टीकाकरण केन्‍द्र आपस में जुडे रहे. बता दें, पहले चरण के लिए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इसके लिए कुल 3006 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं. पहले दिन तीन लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 के टीके की खुराक दी जाएगी. 
टॅग्स :एम्सकोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यसावधान! बचपन में ज़्यादा 'स्क्रीन टाइम' से 3 साल की उम्र तक दिख सकते हैं ऑटिज़्म के लक्षण, AIIMS की स्टडी में हुआ खुलासा

स्वास्थ्यबीमारी का इलाज नहीं करता डॉक्टर, मरीज के मन में उम्मीद भी जगाता?, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा-संवेदनशीलता के साथ मानवता की सेवा

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र