NCERT Textbook: मणिपुर के खेल को मिजोरम का बताया गया, एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक में गलती!, भाजपा विधायक ने कहा- तुरंत सुधार कीजिए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 29, 2024 08:21 PM2024-04-29T20:21:27+5:302024-04-29T20:22:38+5:30

NCERT Textbook: मणिपुर से भाजपा विधायक आर के इमो सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा,“ मुकना-कांगजेई मणिपुर का एक पारंपरिक खेल है। यह हॉकी का एक प्रकार है और इसमें कुश्ती भी शामिल है, इसलिए इसे कुश्ती-हॉकी के नाम से जाना जाता है।”

NCERT Textbook Manipur game described as Mizoram's, mistake in NCERT textbook BJP MLA said correct immediately | NCERT Textbook: मणिपुर के खेल को मिजोरम का बताया गया, एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक में गलती!, भाजपा विधायक ने कहा- तुरंत सुधार कीजिए

सांकेतिक फोटो

Highlightsएनसीईआरटी ने इस पारंपरिक खेल का मिज़ोरम से संबंध प्रकाशित कर बड़ी गलती की है।यह पूर्णतः मणिपुर राज्य का एक पारंपरिक खेल है। एनसीईआरटी को इस गलती को तुरंत सुधारने की जरूरत है।

NCERT Textbook: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पाठ्यपुस्तक में मणिपुर के एक लोकप्रिय खेल को कथित रूप से मिज़ोरम का बताए जाने के कुछ दिनों बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने इसे ‘गंभीर गलती’ करार देते हुये तत्काल इसमें सुधार किये जाने की मांग की है । मणिपुर से भाजपा विधायक आर के इमो सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा,“ मुकना-कांगजेई मणिपुर का एक पारंपरिक खेल है। यह हॉकी का एक प्रकार है और इसमें कुश्ती भी शामिल है, इसलिए इसे कुश्ती-हॉकी के नाम से जाना जाता है।”

उन्होंने कहा, “एनसीईआरटी ने इस पारंपरिक खेल का मिज़ोरम से संबंध प्रकाशित कर बड़ी गलती की है। यह पूर्णतः मणिपुर राज्य का एक पारंपरिक खेल है। एनसीईआरटी को इस गलती को तुरंत सुधारने की जरूरत है।” इसके अतिरिक्त, शिक्षा (स्कूल) विभाग शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ने शिक्षा संबंधी सामग्रियों में सटीकता के महत्व पर जोर दिया, विशेष रूप से सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय खेलों के संबंध में। शिक्षक संघ ने अधिकारियों से एक बयान जारी करने और त्रुटि को जल्दी से ठीक करने का आग्रह किया।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने "इस मुद्दे पर ध्यान दिया है और इस पर गौर कर रहे हैं।" एक अधिकारी ने बताया, “ यह एक वास्तविक टाइपिंग त्रुटि प्रतीत होती है क्योंकि अध्याय की सामग्री इस खेल को मणिपुर और इसके इतिहास को बताती है।” 

Web Title: NCERT Textbook Manipur game described as Mizoram's, mistake in NCERT textbook BJP MLA said correct immediately

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे