लाइव न्यूज़ :

नौकरी-पैसा गवांं चुके, पुणे से प्रयागराज पैदल लौट रहे राजेश और तनवीर की कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2020 18:39 IST

Open in App
ये कहानी सिर्फ दिल्ली की नहीं है. लॉकडाउन के चलते नौकरी गंवाने और घर जाने के लिए बेताब, 10 प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश में सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने घरों को लौटने के लिए महाराष्ट्र के पुणे से पैदल ही निकल पड़े हैं. ये कोई मामूली दूरी नहीं है उन्हें 1300 किलोमीटर दूर जाना है और वो भी पैदल. पूणे से निकले राजेश कहते हैं कि हमारे पास खाने के लिए कुछ नहीं बचा है. अगर हम अपने गांव पहुंच पाए तो कम से कम हम खेती कर सकेंगे और कुछ खाने को तो होगा. उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के रहने वाले ये सभी 10 मजदूर नौकरी जाने और गुजारा कर पाने में नाकाम होने के बाद शनिवार शाम पुणे से अपने घरों के लिए पैदल रवाना हुए. इन्हीं में से एक ने बताया कि हम सभी निर्माण मजदूर के तौर पर काम कर रहे थे. जब महाराष्ट्र से श्रमिक स्पेशल ट्रेन चल रही है तो आखिर पैदल क्यों जा रहे हैं. इस सवाल के जवाब में इन मजदूरों ने बताया कि हमने एक ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की. हम लंबे समय तक लाइन में खड़े रहे लेकिन हमारा फॉर्म नहीं लिया गया. अब हम क्या करें. मज़दूर कहते है कि पिछले कई दिनों ने हम एक वक्त का खाना खाकर गुज़ारा कर रहे हैं. इसी ग्रुप के तनवीर कहते है कि उपर वाला जाने अब सड़क पर हमारा क्या होगा लेकिन उसी के भरोसे हम घर से निकल पड़े हैं. 
टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सप्रवासी मजदूर
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारतMaharashtra में कोरोना के 13 नए मामले, 1 व्यक्ति की मौत

भारतमहाराष्ट्र में कोविड-19 के 37 नए मामले सामने आए, कुल मामलों की संख्या 2,318

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोविड-19 के 53 नए मामले सामने आए, कुल मामलों की संख्या 2,281

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोविड के 61 नए मरीज सामने आए, कुल मामलों की संख्या 2,169 हो गई

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज