जीका वायरस एडीज मच्छर से फैलता है। जीका वायरस का पहला मामला वर्ष 1947 में युगांडा में पाया गया था। इसके बाद दशकों तक इसके बेहद कम मामले सामने आए जिस कारण वैज्ञानिकों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन 2013 के बाद और विशेषकर 2015 में इसके कई मामले सामने आए और ब्राजील की एक बड़ी आबादी इसकी चपेट में आने लगी। जीका वायरस से प्रभावित शख्स को काफी तेज बुखार आता है, जोड़ों में दर्द होता है और शरीर पर रेशेज (लाल धब्बे) हो जाते हैं। Read More
Zika virus: जुलाई 2021 में राज्य के पुणे में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया था। जीका वायरस एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है और इसके परिणामस्वरूप होने वाली बीमारी के विशिष्ट लक्षणों में बुखार, शरीर में दर्द और आंखों में संक्रमण शामिल हैं। ...
उत्तर प्रदेश में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया है। इससे पहले हाल में केरल और महाराष्ट्र में जीका के मामले सामने आए थे। पिछले कुछ सालों में मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में भी जीका के मामले आते रहे हैं। ...
पुणे में जीका वायरस का एक मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट पर है। महाराष्ट्र में जीका का ये पहला केस था जो 30 जून को सामने आया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने कहा है कि 79 गांव पर इस वायरस का खतरा है। ...
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को महाराष्ट्र के लिए एक उच्चस्तरीय टीम को भेजा है। यह टीम जीका वायरस की स्थिति पर नजर रखेगी। यह निर्णय महाराष्ट्र के पुणे जिले में जीका वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आने के बाद लिया गया है। ...