Zika virus: पालघर में सात साल की बच्ची जीका वायरस से संक्रमित, जानें कैसे फैलता है, क्या है बचाव

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 13, 2022 07:54 PM2022-07-13T19:54:21+5:302022-07-13T19:55:32+5:30

Zika virus: जुलाई 2021 में राज्य के पुणे में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया था। जीका वायरस एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है और इसके परिणामस्वरूप होने वाली बीमारी के विशिष्ट लक्षणों में बुखार, शरीर में दर्द और आंखों में संक्रमण शामिल हैं।

Zika virus 7-yr old girl in Ashramshala Jhai found infected first-ever patient found in Pune in July 2021 Maharashtra Health Dept | Zika virus: पालघर में सात साल की बच्ची जीका वायरस से संक्रमित, जानें कैसे फैलता है, क्या है बचाव

महाराष्ट्र के पालघर जिले में सात साल की एक बच्ची जीका वायरस से संक्रमित पाई गई है।

Highlightsपालघर जिले की तलासरी तालुका में एक आश्रम शाला (आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय) में रहती है।सरकार ने कहा कि इस साल उत्तर प्रदेश, केरल और महाराष्ट्र में जीका वायरस के संक्रमण का पता चला। सरकार ने जीका वायरस पर नियंत्रण और रोकथाम के उपायों के लिए केंद्रीय दलों को इन सभी राज्यों में भेजा।

पालघरः महाराष्ट्र के पालघर जिले में सात साल की एक बच्ची जीका वायरस से संक्रमित पाई गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी। जानलेवा जीका वायरस से संक्रमित पाई गई बच्ची मुंबई से सटे पालघर जिले की तलासरी तालुका में एक आश्रम शाला (आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय) में रहती है।

गौरतलब है कि इससे पहले जुलाई 2021 में राज्य के पुणे में जीका वायरस का पहला मामला सामने आया था। जीका वायरस एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है और इसके परिणामस्वरूप होने वाली बीमारी के विशिष्ट लक्षणों में बुखार, शरीर में दर्द और आंखों में संक्रमण शामिल हैं।

सरकार ने कहा कि इस साल उत्तर प्रदेश, केरल और महाराष्ट्र में जीका वायरस के संक्रमण का पता चला। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री भारती प्रवीण पवार ने कहा कि सरकार ने जीका वायरस पर नियंत्रण और रोकथाम के उपायों के लिए केंद्रीय दलों को इन सभी राज्यों में भेजा।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय दलों ने स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार जीका निषेध योजनाओं को लागू करने के लिए राज्य तथा जिलों के अधिकारियों के साथ काम किया है। पवार ने कहा कि सरकार ने जीका की रोकथाम के लिए एक कार्ययोजना तैयार की है जिसे राज्य और केंद्रशासित प्रदेश अपना सकते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से बदल भी सकते हैं।

Web Title: Zika virus 7-yr old girl in Ashramshala Jhai found infected first-ever patient found in Pune in July 2021 Maharashtra Health Dept

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे