लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : अडानी को बचा रहे हैं प्रधानमंत्री, पीएम मोदी की स्पीच के बाद राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया

भारत : लोगों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसे ये नहीं समझ सकते- संसद में बोलें पीएम मोदी

भारत : यूपीए सरकार पर बरसे पीएम मोदी, कहा- 2004 से 2014 आजादी के इतिहास में घोटाला का रहा दशक

भारत : पीएम मोदी ने भाषण में विपक्ष पर लगाया राष्ट्रपति का अपमान करने का आरोप, बिना नाम लिए राहुल गांधी पर भी ली चुटकी

भारत : 'प्रधानमंत्री जी,आप मौनी बाबा बनकर बैठे हैं', मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में पीएम मोदी पर ऐसे साधा निशाना

भारत : पीएम मोदी बेहद खास जैकेट पहनकर पहुंचे संसद, प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकिल कर बनाया गया

भारत : Turkey Quake: तुर्की में तबाही देख भावुक हुए पीएम मोदी, 2001 के भुज भूकंप को किया याद

भारत : 2014 में दुनिया के अमीर लोगों की लिस्ट में अडानी 609 नंबर पर थे, पता नहीं जादू हुआ और दूसरे नंबर पर आ गए, लोकसभा में राहुल का सवाल

भारत : एनएसए प्रमुख डोभाल ने ‘अग्निपथ’ योजना बनाई, राहुल गांधी ने कहा-सेना के अधिकारियों ने बताया, यह योजना संघ और गृह मंत्रालय से आई,  सेना से नहीं आई

भारत : शालीनता की कोई गुंजाइश नहीं, बजट को जनता तक ले जाएं, पीएम मोदी ने भाजपा सांसदों को दी ये सलाह