लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : एचएएल लगभग 108 राफेल विमान बनाने के लिए तैयार था लेकिन पीएम मोदी फ्रांस से रेडीमेड विमान लेकर आए - मल्लिकार्जुन खड़गे

भारत : त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023ः सीएम योगी 7 फरवरी को करेंगे कई रैली, हिंदू वोटरों को लुभाने उतरेंगे!

भारत : प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक में किया हेलिकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन, कहा- यही HAL है जिसका नाम लेकर लोगों को भड़काने की साजिशें रची गई

विश्व : तुर्की में भूकंप से मची तबाही के बीच भारत ने बढ़ाए मदद के हाथ, एनडीआर, मेडिकल टीमें, डॉग स्क्वॉड समेत तुरंत भेजी जाएगी राहत सामग्री

कारोबार : पेट्रोल में 10 प्रतिशत एथनॉल मिलाने से 53894 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत, 11 राज्यों के चुनिंदा पेट्रोल पंप पर 20 प्रतिशत एथनॉल वाले पेट्रोल की खुदरा बिक्री शुरू

भारत : इंडिया एनर्जी वीक 2023 में बोले पीएम मोदी- आंतरिक लचीलेपन के कारण भारत ने सभी चुनौतियों को किया पार, तुर्की को लेकर कहा ये

कारोबार : एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को जल्द तोहफा, महंगाई भत्ते को चार प्रतिशत बढ़ाकर 42 प्रतिशत कर सकती है सरकार!

भारत : बिहार: प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की नीयत पर उठाये सवाल, भड़की जदयू

भारत : 'हम अडानी के हैं कौन कहकर बच नहीं सकते', कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछे तीन सवाल

भारत : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने मोदी सरकार पर लगाया अडानी समूह को संरक्षण देने का आरोप, कहा-दाल में काला है