लाइव न्यूज़ :

"अडानी को बचा रहे हैं प्रधानमंत्री", पीएम मोदी की स्पीच के बाद राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया

By रुस्तम राणा | Updated: February 8, 2023 19:57 IST

कांग्रेस नेता जब पत्रकारों ने पूछा कि जो आपने सवाल किए क्या उनका जवाब आपको मिला। इस पर राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी ने अडानी विवाद में जांच की बात नहीं की। उन्होंने कहा, अगर वह (गौतम अडानी) दोस्त नहीं हैं तो उन्हें (पीएम) कहना चाहिए था कि जांच होनी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता ने कहा, यह स्पष्ट है कि पीएम उन्हें (गौतम अडानी) बचा रहे हैंराहुल गांधी ने कहा, अगर गौतम अडानी दोस्त नहीं हैं तो पीएम को कहना चाहिए था कि जांच होनी चाहिएउन्होंने कहा, शेल कंपनियां और बेनामी संपत्तियां राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय हैं

नई दिल्ली: लोकसभा में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वह प्रधानमंत्री के भाषण से संतुष्ट नहीं है। कांग्रेस नेता जब पत्रकारों ने पूछा कि जो आपने सवाल किए क्या उनका जवाब आपको मिला। इस पर राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी ने अडानी विवाद में जांच की बात नहीं की। उन्होंने कहा, अगर वह (गौतम अडानी) दोस्त नहीं हैं तो उन्हें (पीएम) कहना चाहिए था कि जांच होनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा, यह स्पष्ट है कि पीएम उन्हें (गौतम अडानी) बचा रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘शेल कंपनियां और बेनामी संपत्तियां राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय हैं। भारत के बुनियादी ढांचे से जुड़ा विषय हैं। ये बहुत बड़ा घपला है। इस बारे में प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘प्रधानमंत्री उनका (अडाणी) बचाव कर रहे हैं। मैं समझता हूं। इसका कारण है।’’ 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि दुनिया में कोरोना महामारी सहित अनेक संकटपूर्ण हालात के बीच देश को जिस तरह से संभाला गया, उससे पूरा देश आत्मविश्वास से भर रहा है एवं पूरे विश्व में भारत को लेकर सकारात्मकता, आशा और भरोसा है। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए विपक्षी कांग्रेस पर भी निशाना साधा। 

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीगौतम अडानी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज