लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : कांग्रेस ने अडानी विवाद पर घेरा मोदी सरकार को, जयराम रमेश बोले- सुप्रीम कोर्ट की नियुक्त विशेषज्ञ समिति सरकार के लिए 'क्लीन चिट' पैनल साबित होगी, जेपीसी के बिना नहीं बनेगी बात

भारत : पीएम मोदी ने भारत के 6G विजन डॉक्यूमेंट का किया अनावरण, कहा- भारत में 100 5G लैब स्थापित किए जाएंगे

भारत : मोदी विरोधी पोस्टरों पर 44 मामले दर्ज, हुईं 4 गिरफ्तारियां, आप ने कहा- मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है

बॉलीवुड चुस्की : फिल्म 'भीड़' के ट्रेलर से हटाया गया था पीएम मोदी का वॉइस ओवर, जानिए निर्देशक अनुभव सिन्हा ने इसके बारे में क्या कहा

भारत : 75 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, केंद्र द्वारा दिल्ली बजट रोके जाने पर सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

क्रिकेट : 'मोदी साहेब से निवेदन करेंगे कि भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट होने दें', बोले- शाहिद आफरीदी

भारत : अधीररंजन चौधरी का प्रधानमंत्री मोदी पर हमला, बोले- पीएम बनने से पहले दाऊद को लाने की बात करते थे, पीएम बनने के बाद से केवल राहुल गांधी की बात करते हैं

विश्व : अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने लिखा, 'बीजेपी दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण पार्टी'

भारत : पीएम सुरक्षा चूक मामले में पंजाब सीएम ने तत्कालीन DGP व दो अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश दिया

भारत : Watch: पीएम मोदी संग जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने खाए गोल गप्पे और लस्सी का भी स्वाद लिया, देखें यहां