लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : कर्नाटक: भाजपा सरकार ने मुस्लिमों के 4 फीसदी आरक्षण को किया खत्म, औवैसी ने कहा, यह नरेंद्र मोदी का पसमांदा मुसलमानों के लिए प्यार है

भारत : Watch: कर्नाटक में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान एक शख्स सुरक्षा घेरे को तोड़ घुसा, पुलिस ने हिरासत में लिया

भारत : Karnataka Assembly Elections 2023: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के गृह जिले कलबुर्गी में भाजपा ने महापौर का चुनाव जीता, पीएम बोले- जनता का भरोसा और समर्थन जोरदार

भारत : राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त, प्रशांत किशोर ने भाजपा पर अटल की पंक्तियां सुनाकर कसा तंज, कहा- छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता...

भारत : BJP's Vijay Sankalp Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष के घर में भाजपा का विजय डंका बजा, पीएम मोदी ने कहा-भीड़ को देख नतीजा साफ, देखें वीडियो

भारत : Bengaluru Metro: 13.71 किमी लंबी मेट्रो लाइन का उद्घाटन, 4,249 करोड़ रुपये की लागत, 12 स्टेशन, पीएम मोदी ने कर्मचारियों की बात, देखें वीडियो

भारत : राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ वायनाड में पीएम मोदी का फूंका गया पुतला, पार्टी विधायक टी सिद्दीकी समेत कई कार्यकर्ता गिरफ्तार, देखें

भारत : अडानी पर मेरी अगली स्पीच से डर गए थे पीएम मोदी, बोले राहुल गांधी- मैंने वह डर उनकी आँखों में देखा

भारत : 'झूठ बोलना राहुल गांधी की फितरत हो चुकी है, आलोचना करने का अधिकार है गाली देने का नहीं'- रविशंकर प्रसाद

भारत : राहुल गांधी बोले- राजनीति मेरे लिए फैशन की बात नहीं, जीवन की तपस्या है, ओबीसी के अपमान के सवाल पर दिया ये जवाब