गोवा के मुख्यमंत्री और भारत के पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च, 2019 को निधन हो गया। वह 63 साल के थे। मनोहर पर्रिकर का जन्म 13 दिसंबर, 1955 को गोवा में हुआ था। पर्रिकर कम उम्र से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ गये थे। आईआईटी बॉम्बे से बीटेक करने के बाद पर्रिकर राजनीति में आ गये और 1994 में गोवा से विधायक चुने गये। पर्रिकर पहली बार साल 2000 में गोवा के मुख्यमंत्री बने। पर्रिकर साल 2012 में दूसरी बार गोवा के सीएम बने। नवंबर 2014 में उन्हें देश का रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया। मार्च 2017 में उन्होंने रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देकर गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। Read More
मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च, 2019 को अग्नाशय कैंसर के कारण निधन हो गया था। वह 63 वर्ष के थे। वह करीब एक साल से बीमार रहे। कैंसर के लिए वह कुछ महीनों तक अमेरिका भी इलाज करवाकर भी गए थे। ...
सूचना एवं प्रचार विभाग ने बृहस्पतिवार शाम को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में गोवा के लोगों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी थीं। विज्ञप्ति में दिवंगत मुख्यमंत्री पर्रिकर की ओर से लोगों को शुभकामनाएं दी गईं। ...
भारतीय जनता पार्टी साल 2014 में सत्ता में आई। तब से लेकर अब तक बीते 6 सालों में अपने 11 दिग्गजों को खो चुकी है। जिसमें पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली, सुषमा स्वराज सहित कई दिग्गज और वरिष्ठ नेता शामिल हैं। ...
गोवा विधानसभा में विपक्ष के नेता चन्द्रकांत कावलेकर समेत कांग्रेस के दस विधायकों के साथ आए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने ऐलान किया कि कांग्रेस विधायक दल के दो तिहाई सदस्यों के समूह का भाजपा में विलय हो गया है। ...
उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले चार नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ लेने के साथ राज्य विधानसभा की सदस्य संख्या 40 हो गई है। नयी व्यवस्था में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है, जबकि 2017 में स्थिति बिल्कुल उलट थी। तब विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी ...