मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकसभा चुनावों को लेकर विपक्ष के खेमें में सभी चीजें पॉजिटिव हैं, किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। बैठक से खड़गे और राहुल गांधी के दूरी बनाने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि इंतजार कीजिए, सभी चीजें खुलकर नही ...
चुनावों के बाद डीके शिवकुमार अपने विधानसभा क्षेत्र कनकपुरा का दौरा किया। अपने निर्वाचन क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते हुए डीके शिवकुमार ने कहा कि आपने मुझे मुख्यमंत्री बनाने के लिए बड़ी संख्या में वोट दिया, लेकिन क्या करें? राहुल गांधी, सोनिया गा ...
शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से डॉ शकील अहमद खान को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया। ...
कांग्रेस ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि पीएम मोदी के पीआर पर पिछले सात सालों में 2300 करोड़ खर्च किया गया। कांग्रेस ने कहा है कि इस हिसाब से हर घंटे करीब 4 लाख रुपये केवल प्रधानमंत्री की छवि चमकाने के लिए खर्चे गए हैं। कांग्रेस का कहना है कि इतने पैस ...
विजय दर्डा ने कहा कि खुद कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ कई मुद्दे उठाए हैं। अपनी पुस्तक ‘रिंगसाइड- अप, क्लोज एंड पर्सनल ऑन इंडिया एंड बियांड’ के विमोचन के मौके पर बोल रहे थे। ...
2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर लोकमत मीडिया ग्रुप के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद डॉ. विजय दर्डा ने कहा कि आज वातावरण ऐसा है कि 2024 में मोदी जी आ सकते हैं। ...