मल्लिकार्जुन खड़गे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच ‘सोलिल्लादा सरदारा’ (अजेय नेता) के रूप में लोकप्रिय मल्लिकार्जुन ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल ली है। सार्वजनिक जीवन अपने गृह जिले गुलबर्ग (अब कलबुर्गी) में एक यूनियन नेता के रूप में शुरू हुआ और वर्ष 1969 में वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए तथा गुलबर्ग शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कर्नाटक खासकर हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र में नरेंद्र मोदी लहर के बावजूद गुलबर्ग से 74 हजार मतों के अंतर से जीत हासिल की। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के जरिए राष्ट्रीय राजनीति में आने से पहले उन्होंने गुरुमितकल विधानसभा क्षेत्र से नौ बार जीत दर्ज की। गुलबर्ग से दो बार लोकसभा सदस्य रह चुके हैं। हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में खड़गे को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता उमेश जाधव से गुलबर्ग में 95,452 मतों से हार का सामना करना पड़ा। लोकसभा में वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के नेता रहे। Read More
सुशील कुमार मोदी ने दावा किया है कि नीतीश कुमार बेंगलुरु में विपक्ष की बैठक से नाराजगी की वजह से जल्दी लौट आए। वहीं, भाजपा नेता के इस बयान पर जदयू ने पलटवार किया है। ...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष की अगली बैठक मुंबई में होगी, तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने बताया कि 11 सदस्यीय समन्वय समिति गठित की जायेगी। समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा मुंबई में की जाएगी। ...
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की 30 पार्टियों की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने कई पार्टियों के नाम तक नहीं सुने हैं। ...
2024 के राष्ट्रीय चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए एक साझा मंच बनाने के प्रयास के तहत विपक्षी दलों की दूसरी बैठक को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि राज्य स्तर पर उनके बीच मतभेद हैं। ...
कांग्रेस ने बेंगलुरु में चल रही विपक्ष की दो दिवसीय बैठक के बारे पहले दिन की समाप्ति पर कहा कि बैठक के आखिरी दिन सीट-बंटवारे के लिए फार्मूला बनाने, भाजपा विरोधी मोर्चे का नाम तय होने और कॉमन एजेंडा पर वृहद चर्चा होने की उम्मीद है। ...
बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियों की हो रही बैठक को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि ये ऐसा गठबंधन है, जिसके पास न तो नेता है और न ही नीयत है, न नीति है और न ही फैसला लेने की ताकत है। ...
Telangana Assembly Elections 2023: कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनाव अभियान समिति का गठन किया और पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की। ...