खेसारी लाल यादव एक प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं। उनका असली नाम शत्रुघन यादव है, जिनका जन्म 15 मार्च 1986 को बिहार के छपरा में हुआ था। खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली। अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। खेसारी लाल शुरुआत से ही लोक गायक और साथ ही वो अच्छे डांसर भी हैं। शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा और ऑर्केस्ट्रा में डांस करते थे। इसके अलावा परिवार का गुजारा करने के लिए उन्होंने लिट्टी-चोखा भी बेचते थे। कुछ सालों बाद उन्होंने भोजपुरी एल्बम में गाना शुरू किया, जिससे उन्हें उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखण्ड और जहां भोजपुरी बोली जाती है। उन्होंने सैकड़ों भोजपुरी हिट गीत गाए पियवा गए रे हमर सऊदी रे भौजी, सैयां अरब गइले ना, सैयां आइबा की न आइबा और लहंगा में मीटर उनके प्रसिद्ध एल्बम गीत है। 2012 में आई फिल्म 'साजन चले ससुराल' से उन्होंने बड़े पर्दे पर कदम रखा और फिल्म सुपरहिट हो गई। फिल्म सुपरहिट होने के बाद खेसारी रातो-रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए। Read More
Khesari Lal Yadav, Election Result: बिहार, छपरा से RJD उम्मीदवार शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लाल यादव 12/28 राउंड की मतगणना के बाद 5015 वोटों से पीछे चल रहे हैं। ...
खेसारी लाल यादव ने कहा कि दिखाएं कि आपने कितने बच्चों का भविष्य तय किया है। भगवान हमारे दिल और भक्ति में बसते हैं, मंदिरों में तो बस एक मूर्ति होती है। ...
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने फिल्म स्टार और गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन पर उनके निर्वाचन क्षेत्र की तुलना स्पेन से करने को लेकर भी निशाना साधा। ...
आज बिहार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी से शिष्टाचार मुलाकात और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। अब आशीर्वाद के रूप में क्या उन्हें भाजपा में एंट्री मिलती है, यह तो देखने वाली बात होगी। ...