जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
Capt Amarinder Singh: रीढ़ की हड्डी की सर्जरी के बाद लंदन से हाल में लौटने के बाद अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। ...
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा तथा गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करने की संभावना है। भाजपा इस साल हुए गोवा विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में सत्ता में फिर लौटी थी। ...
नागालैंड दौरे पर गये भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोहिमा के क्रिश्चियन कैथेड्रल का दौरा किया। उनके साथ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष तेमजेन इम्ना अलोंग और सांसद फांगनोन कोन्याक भी थे। ...
Dadra and Nagar Haveli District Panchayat: भाजपा की दादरा एवं नागर हवेली तथा दमन एवं दीव इकाई के अध्यक्ष दीपेश टांडेल ने बताया कि जद(यू) के 15 सदस्यों के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पंचायत में पार्टी का संख्याबल अब 18 हो गया है। ...
Praja Sangrama Yatra: हैदराबाद के बाहरी इलाके कुतुबुल्लापुर स्थित रामलीला मैदान में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष और करीमनगर के सांसद बंडी संजय कुमार ने यह चुनौती दी. ...
Tripura Rajya Sabha by-election: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा उम्मीदवार नामित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। ...
भाजपा प्रमुख प्रमुख जेपी नड्डा ने कांग्रेस के ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को राहुल गांधी का फ्लॉप शो बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इसके जरिये राहुल गांधी की ब्रांडिंग करने का प्रयास कर रही है। ...