जेपी नड्डा मूल रुप से हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। इनका जन्म 2 दिसंबर 1960 को हुआ है। जेपी नड्डा के पिता झारखंड के रांची यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। यही वजह था कि इनका झारखंड के साथ ही बिहार से भी गहरा जुड़ाव था। नड्डा ने अपनी राजनीति की शुरुआत पटना यूनिवर्सिटी से 1970 के दशक में की थीं। यह वही दौर था जब देश में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगा दिया था। इसके बाद नड्डा ने 1975 में जेपी आंदोलन में भी भाग लिया। इसके बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे।1993 में हिमाचल प्रदेश में ही नड्डा विधायक बनकर विधानसभा पहुंचे थे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने। जेपी नड्डा 2012 में पहली बार राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। इसके बाद एक तरह से देखा जाए तो राष्ट्रीय राजनीति में उनकी एंट्री हो गई थीं। नरेंद्र मोदी सरकार बनी तो वह इस सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी बने। Read More
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी ने सूबे की कुल 224 सीटों में से 189 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा तो कर दी है लेकिन कई सीटों पर बगावत के डर से अभी तक प्रत्याशियों के नाम का ...
कर्नाटक में भाजपा द्वारा की जा रही डैमेज कंट्रोल की कवायद के बीच अब खबर आ रही है कि पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर की चुनावी दावेदारी को लेकर नरमी से विचार कर रही है और हो सकता है कि लिंगायत नेता शेट्टर को टिकट दे दिया जाए। ...
Shiggaon Assembly Seat Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शिग्गांव विधानसभा सीट से शनिवार को अपना नामांकन दाखिल किया और विश्वास जताया कि वह सबसे ज्यादा वोट पाकर फिर से जीतेंगे। ...
कर्नाटक के बोम्मई सरकार में ग्रामीण एवं पंचायत राज मंत्री रहे केएस ईश्वरप्पा ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा को पत्र लिखकर 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में बतौर प्रत्याशी शामिल न किये जाने का अनुरोध किया है। ...
कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर बुलाई गई भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कहा है कि वो मौजूदा विधायकों या सांसदों के बेटे-बेटियों को टिकट देने के पक्ष में नहीं हैं, बल्कि वो चाहते हैं कि पार्टी उन कार्यकर्ताओं क ...
BJP Foundation Day: छह अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। 1984 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जहां मात्र दो सीट ही जीती थीं, वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में उसने 303 सीट पर जीत दर्ज की थी। ...
भाजपा प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी के द्वारा चलाई जा रही सोशल मीडिया टीमों को एक गंभीर नसीहत देते हुए कहा कि सोशल प्लेटफॉर्म पर पार्टी का प्रचार-प्रसार करते हुए वो पार्टी के राजनीतिक मूल्यों और सिद्धांतों का सदैव पालन करें। ...