Dadra and Nagar Haveli District Panchayat: मणिपुर के बाद केंद्रशासित प्रदेश में जदयू को झटका, 17 में से 15 सदस्य बीजेपी में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 13, 2022 10:24 PM2022-09-13T22:24:16+5:302022-09-13T22:25:21+5:30

Dadra and Nagar Haveli District Panchayat: भाजपा की दादरा एवं नागर हवेली तथा दमन एवं दीव इकाई के अध्यक्ष दीपेश टांडेल ने बताया कि जद(यू) के 15 सदस्यों के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पंचायत में पार्टी का संख्याबल अब 18 हो गया है।

Dadra and Nagar Haveli District Panchayat After Manipur setback JDU Union Territory 15 out of 17 members join BJP | Dadra and Nagar Haveli District Panchayat: मणिपुर के बाद केंद्रशासित प्रदेश में जदयू को झटका, 17 में से 15 सदस्य बीजेपी में शामिल

दादरा एवं नागर हवेली जिला पंचायत 20 सदस्यीय निकाय है, जिसका चुनाव दो साल पहले हुआ था।

Highlightsभाजपा ने डीएनएच जिला पंचायत की 20 में से महज तीन सीट ही जीती थीं।दलों के पदाधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।दादरा एवं नागर हवेली जिला पंचायत 20 सदस्यीय निकाय है, जिसका चुनाव दो साल पहले हुआ था।

सिलवासाः जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को झटका देते हुए दादरा एवं नागर हवेली (डीएनएच) जिला पंचायत के 17 में से 15 सदस्य एवं पार्टी की इस केंद्रशासित प्रदेश की इकाई के अध्यक्ष भाजपा में शामिल हो गये। दोनों ही दलों के पदाधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष उन लोगों में शामिल हैं, जिन्होंने दल-बदल किया। दादरा एवं नागर हवेली जिला पंचायत 20 सदस्यीय निकाय है, जिसका चुनाव दो साल पहले हुआ था। उस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महज तीन सीट जीतकर दूसरे नंबर पर रही थी।

जद (यू) की दादरा एवं नागर हवेली, दमन एवं दीव इकाई के अध्यक्ष धर्मेश चौहान सोमवार को अपनी टीम के साथ भाजपा में शामिल हो गये और उन्हें प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बनाया गया। भाजपा ने यह जानकारी दी। डीएनएच, दमन एवं दीव केंद्रशासित प्रदेश के पंचायत सचिव ने सोमवार को 15 जद(यू) सदस्यों की नयी पार्टी से संबद्धता को लेकर अधिसूचना जारी की, जिन्होंने डीएनएच पंचायत के सदस्य (दलबदल के आधार पर अयोग्यता) नियमावली, 2014 के प्रावधानों के तहत पाला बदल लिया।

भाजपा ने डीएनएच जिला पंचायत की 20 में से महज तीन सीट ही जीती थीं। भाजपा की दादरा एवं नागर हवेली तथा दमन एवं दीव इकाई के अध्यक्ष दीपेश टांडेल ने बताया कि जद(यू) के 15 सदस्यों के भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पंचायत में पार्टी का संख्याबल अब 18 हो गया है।

डीएनएच में नगरपालिका का शासन भाजपा के हाथों में था, जबकि जिला पंचायत जद(यू) के नियंत्रण में था। जद(यू) कुछ समय पहले तक बिहार एवं केंद्र में भाजपा के साथ था। उसने हाल में भाजपा से नाता तोड़ लिया। 

Web Title: Dadra and Nagar Haveli District Panchayat After Manipur setback JDU Union Territory 15 out of 17 members join BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे