झारखंड भारत का एक राज्य है। जो कि 15 नवम्बर 2000 में बिहार से अलग होने के बाद अस्तित्व में आया। इसकी राजधानी रॉंची है। इसके पड़ोसी राज्य बिहार, पश्चिम बंगाल और ओड़िशा है। झारखंड भारत में वनों के अनुपात में अग्रणी राज्य माना जाता है। झारखंड खनिज संपदा से भरा हुआ प्रदेश है। झारखंड के धनबाद जिले को कोयला की राजधानी कहा जाता है। झारखंड में 24 जिले हैं। औद्योगिक शहरों में धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर है। झारखंड में 14 लोकसभा सीट और 81 विधानसभा सीट है। Read More
झारखंड की राजधानी रांची के सबसे बड़े निषिद्ध क्षेत्र हिंदपीढ़ी में शनिवार रात लॉकडाउन का उल्लंघन करने से रोके जाने पर एक पार्षद के नेतृत्व में कुछ लोगों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ मारपीट की और हंगामा किया। ...
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सभी अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ ऐसे सभी लोगों की पूरी देखभाल करते हुए समूह बनाएं, उनकी स्वास्थ्य जाँच कर बसों व अन्य बड़े वाहनों द्वारा उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाएं।’’ ...
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने आधी आबादी अर्थात महिलाओं के नाम पर एक रुपए में होने वाली जमीन रजिस्ट्री का प्रावधान को समाप्त कर दिया है, जिसे रघुवर सरकार के समय में शुरू किया गया था। ...
हेमंत सोरेन ने कहा, ‘‘राज्य के मुख्य सचिव ने 12 मई को गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर दो विशेष विमानों से अंडमान निकोबार से 319 प्रवासियों को वापस लाने की अनुमति मांगी थी लेकिन अब तक इसकी अनुमति नहीं मिली है।’’ ...
झारखंड ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार दूसरे राज्यों में फंसे झारखंड के हर व्यक्ति को घर लाने के लिए सरकार तैयार है और श्रमिकों के ट्रेन किराए का वहन भी झारखंड सरकार करेगी। ...