Lockdown: रांची के हिंदपीढ़ी में लॉकडाउन का उल्लंघन करने से रोका तो उपद्रवियों ने केंद्रीय बलों से की मारपीट

By भाषा | Published: May 17, 2020 05:48 AM2020-05-17T05:48:30+5:302020-05-17T05:48:30+5:30

झारखंड की राजधानी रांची के सबसे बड़े निषिद्ध क्षेत्र हिंदपीढ़ी में शनिवार रात लॉकडाउन का उल्लंघन करने से रोके जाने पर एक पार्षद के नेतृत्व में कुछ लोगों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ मारपीट की और हंगामा किया।

Lockdown: Miscreants assaulted central forces in Ranchi's Hindpiri | Lockdown: रांची के हिंदपीढ़ी में लॉकडाउन का उल्लंघन करने से रोका तो उपद्रवियों ने केंद्रीय बलों से की मारपीट

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsझारखंड की राजधानी रांची के सबसे बड़े निषिद्ध क्षेत्र हिंदपीढ़ी में शनिवार रात लॉकडाउन का उल्लंघन करने से रोके जाने पर एक पार्षद के नेतृत्व में कुछ लोगों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ मारपीट की और हंगामा किया। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में उपद्रवियों द्वारा अशान्ति पैदा करने की कोशिश करने की खबरें मिली, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई...

झारखंड की राजधानी रांची के सबसे बड़े निषिद्ध क्षेत्र हिंदपीढ़ी में शनिवार रात लॉकडाउन का उल्लंघन करने से रोके जाने पर एक पार्षद के नेतृत्व में कुछ लोगों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ मारपीट की और हंगामा किया।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि हिन्दपीढ़ी क्षेत्र में उपद्रवियों द्वारा अशान्ति पैदा करने की कोशिश करने की खबरें मिली, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उपायुक्त राय महिमापत रे एवं वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा मामले को शान्त करवाया।

उन्होंने बताया कि उपायुक्त के निर्देशानुसार पूरे क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। उपायुक्त रे ने बताया कि अब हिन्दपीढ़ी में पूरी स्थिति नियंत्रण में है।

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर कमान संभाले हुए हैं। मौके पर रांची के पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं महानिरीक्षक भी पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जा रही है।

Web Title: Lockdown: Miscreants assaulted central forces in Ranchi's Hindpiri

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे