Congress: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) भारत की सबसे पुरानी राजनैतिक पार्टी है। इसकी स्थापना अंग्रेजी हुकुमत से आजादी पाने के लिए 28 दिसंबर 1885 में हुई थी। इसके प्रमुख संस्थापकों में ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा शामिल थे। कांग्रेस के पहले अध्यक्ष वोमेश चंदर बोनर्जी थे। 15 अगस्त, 1947 को आजाद भारत की पहली सरकार कांग्रेस ने ही बनाई। 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान भी कांग्रेस के शासनकाल में ही लागू हुआ। आजाद भारत के 70 साल के इतिहास में तकरीबन 60 साल कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारें रही हैं। इस दौरान देश को कांग्रेस ने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (1947-1965) से मनमोहन सिंह (2004-2014) तक कुल सात प्रधानमंत्री दिए हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव अबतक की कांग्रेस का सबसे दोयम प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी को साल 2014 के आम चुनावों में 543 सदस्यीय लोकसभा में केवल 44 सीट ही मिलीं। इसके बाद राज्यों में भी कांग्रेस का तेजी से पतन हुआ। वर्तमान में पंजाब और कर्नाटक ही दो बड़े प्रदेश ऐसे हैं जहां कांग्रेस की सरकारें हैं। लेकिन आगामी 12 को कर्नाटक में भी विधानसभा चुनाव हैं। इसलिए इन दिनों कांग्रेस पुनः खुद को स्थापति करने के लिए कर्नाटक चुनावों में संघर्षरत है। कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। Read More
राजद नेता मनोज झा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिये बयानों पर कहा कि अगर हममें से कोई भी ऐसी बात कहता तो हमारा परिवार हमें डॉक्टर के पास लेकर जाता। ...
तमिलनाडु भाजपा प्रमुख अन्नामलाई ने पार्टी कार्यालय पर धरना देने वाले कांग्रेस प्रदर्शनकारियों को खाना ऑफर किया। जवाब में कांग्रेस एमएलए ने कहा कि हम जब प्रदर्शन करेंगे तो हमें खाने के लिए बीफ परोसना। ...
राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को गंभीरता से नहीं लिया जाता था, लेकिन जब से पीएम मोदी ने देश की कमान संभाली, उसके बाद से दुनिया हमें गंभीरता से लेती है। ...
Prayagraj Lok Sabha Seat 2024: नीरज त्रिपाठी भाजपा के दिग्गज नेता रहे केसरी नाथ त्रिपाठी के पुत्र हैं और उन्हें भाजपा ने सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी का टिकट काटकर पार्टी ने चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने इस सीट से करछना से दो बार समाजवादी ...