बजरंग पूनिया भारतीय पहलवान हैं और उनका जन्म 26 फरवरी 1994 को हरियाणा के झज्जर जिले के खुदान गांव में हुआ था। बजरंग को कुश्ती विरासत में मिली। उनके पिता बलवान पूनिया अपने समय के नामी पहलवान रहे, लेकिन गरीबी ने उनके करियर को आगे नहीं बढ़ने दिया। बजरंग ने दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में कुश्ती के गुर सीखे और अब वो देश का परचम लहरा रहे हैं। हरियाणा के बजरंग ने 2014 में कॉमनवेल्थ खेलों में 61 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर जीता था। Read More
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली पुलिस पहलवानों की मांगों की निष्पक्ष जांच कर रही है और उनसे जांच पूरी करने की अनुमति देने का अनुरोध किया। ...
स्टार भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को देश के नागरिकों से भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में समर्थन की मांग कर रहे पहलवानों क ...
दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि अगर उनके साथ ऐसे ही बदसलूकी होती रही तो वो भारत सरकार द्वारा दिया पद्मश्री, अर्जुन अवार्ड और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार लौटा देंगे। ...
बजरंग पूनिया पर आरोप लगाते हुए बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "मैंने एक ऑडियो क्लिप कमेटी को दे दिया था जिसमें बजरंग पूनिया एक लड़की से बात कर रहे हैं कि किसी भी लड़की का किसी भी तरीके से इंतजाम कराओ। 3 महीने बाद इंतजाम कर लिया इन्होंने।" ...
7 महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है जिसमें एक नाबालिक भी शामिल है। हालांकि बृजभूषण शरण सिंह अपने ऊपर लगे सारे आरोपों से इंकार कर रहे हैं और इसे राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं। ...
धरने पर बैठे पहलवानों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी अपील की है और कहा है कि पीएम मोदी को पहलवानों के मन की बात भी सुननी चाहिए। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एक नाबालिग समेत कुल 7 खिलाड़ियों ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की है। ...