ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस के सबसे प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धाओं में से एक है। यह दुनिया के चार ग्रैंडस्लैम खिताबों में से भी एक है। हर साल की शुरुआत में जनवरी में इसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया में किया जाता है। इस टूर्नामेंट का आयोजन टेनिस ऑस्ट्रेलिया करता है। इसकी शुरुआत 1905 में हुई थी हालांकि तब इसे ऑस्ट्रेलेसियन चैम्पियनशिप के नाम से जाना जाता था। इसके बाद 1927 में इसका नाम ऑस्ट्रेलियन चैम्पियनशिप पड़ा और फिर 1969 से इसे ऑस्ट्रेलियन ओपन के नाम से जाना जाने लगा। Read More
Australian Open title 2024: तीसरी वरीयता प्राप्त रूस के खिलाड़ी ने टूर्नामेंट के अपने चौथे पांच-सेट तक चले मैच के साथ ग्रैंड स्लैम के ओपन युग में कोर्ट पर सबसे अधिक समय (24 घंटे और 17 मिनट) बिताने का नया रिकॉर्ड बनाया। ...
38 साल की उम्र में, हसीह अमेरिकी लिसा रेमंड के बाद ग्रैंड स्लैम युगल खिताब जीतने वाली दूसरी सबसे उम्रदराज महिला हैं, जो 2011 यूएस ओपन में सफलता मिलने पर सिर्फ आठ दिन बड़ी थीं। ...
43 वर्षीय बोपन्ना ने जीन-जूलियन रोजर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 40 साल की उम्र में मार्सेलो अरेवोला के साथ 2022 में फ्रेंच ओपन पुरुष युगल ट्रॉफी जीती थी। ...
यह जोड़ी के रूप में बोपन्ना और एबडेन का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब भी है। बोपन्ना अब ऑस्ट्रेलियन ओपन पुरुष युगल खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं और साथ ही 7 वर्षों में अपने देश के लिए पहला ग्रैंड स्लैम भी जीता है। ...
Australian Open 2024: 22 साल के सिनर ने पहले दो सेट में दो-दो बार जोकोविच की सर्विस तोड़ी और पहली बार ग्रैंडस्लैम के फाइनल में प्रवेश किया। सिनर ने जोकोविच पर 6-1, 6-2, 6-7 (6), 6-3 से जीत दर्ज की। ...
Australian Open 2024: रोहन बोपन्ना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम करने से अब बस एक जीत दूर है, जिन्होंने आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन के साथ यहां ऑस्ट्रेलियाई ओपन पुरुष युगल फाइनल में प्रवेश कर लिया। ...