पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय भारत की महत्वपूर्ण अभिनेत्रियों में एक है। ऐश्वर्या राय का जन्म एक नवंबर 1973 को कर्नाटक के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता सेना में वैज्ञानिक थे और माँ गृहिणी। ऐश्वर्या जब छोटी थीं तभी उनका परिवार मुम्बई शिफ्ट कर गया था। उन्होंने स्कूली पढ़ाई मुम्बई से की। ऐश्वर्या टीनएज से ही मॉडलिंग करने लगी थीं। 1994 में ऐश्वर्य ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता। उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू मणिरत्नम की तमिल फ़िल्म इरुवर (1997) से किया। बॉलीवुड में उन्होंने 'और प्यार हो गया' (1997) से अपनी शुरुआत की। शुरुआती फ़िल्मों के फ्लॉप होने के बाद भी ऐश्वर्या ने अभिनय जगत में अपना अलग मकाम बनाया। हम दिल दे चुके सनम, देवदास, मोहब्बतें, धूम-2, रेनकोट, गुजारिश जैसी हिट फिल्में दीं। ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन भी अभिनेता हैं। उनके ससुर अमिताभ बच्चन और सास जया बच्चन भी बॉलीवुड से जुड़े रहे हैं। सिनेमा में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ऐश्वर्या राय को पद्म श्री से सम्मानित कर चुकी है। Read More
Cannes 2024: कान्स 2024 रेड-कार्पेट पर अपनी दूसरी उपस्थिति के लिए, ऐश्वर्या राय बच्चन ने ट्रेन और आकर्षक शोल्डर डिटेलिंग के साथ हरे और सिल्वर टू-टोन गाउन को चुना। ...
Cannes 2024: ऐश्वर्या का पहला कान्स 2024 आउटफिट फैशन डिजाइनर फाल्गुनी शेन पीकॉक इंडिया द्वारा डिजाइन किया गया है। ऐश्वर्या राय के दाहिने हाथ में प्लास्टर भी देखा जा सकता है, जबकि उन्होंने काले-सफेद रंग का गाउन पहना था। ...
Cannes 2024: ऐश्वर्या राय बच्चन हवाई अड्डे पर लंबी आस्तीन वाले नेवी ब्लू ट्रेंच कोट में बेहद ग्लैमरस लग रही थीं। इसमें नोकदार लैपल्स, एक बेल्ट वाली कमर, साइड पॉकेट और चेकर्ड फैब्रिक शामिल थे। ...
Cannes 2024: ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या को कान्स के लिए रवाना होते हुए एयरपोर्ट पर देखा गया। जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह थी ऐश्वर्या की दाहिनी बांह पर लगी चोट। ...
Aishwarya-Abhishek Anniversary: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपनी 17वीं शादी की सालगिरह के अवसर पर एक प्यारी पारिवारिक तस्वीर पोस्ट की। ...
इस मुद्दे को लेकर बॉलीवुड की मशहूर गायिका सोना महापात्रा ने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कांग्रेस नेता द्वारा फिल्म अदाकारा के नाम का इस्तेमाल करने पर निराशा व्यक्त की। ...