आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
आम आदमी पार्टी ने सिधपुर से महेन्द्र राजपूत को मैदान पर उतारा है। मातर से ललित परमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि उढ़ाना से महेंद्र पाटिल को टिकट दिया है। ...
Gujarat Election 2022: कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होगा और प्रमुख राजनीतिक दल लगभग इन सभी सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं। ...
मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। एक चरण में 68 सीटों पर हो रहे चुनाव में इस बार 412 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को जारी किए जाएंगे। ...
अरविंद केजरीवाल ने अगले महीने एमसीडी चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की से वादे के तौर पर '10 गारंटी' की घोषणा की है। केजरीवाल ने नगर निगम में भ्रष्टाचार खत्म करने समेत कई वादे किए हैं। ...
दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022ः दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,46,73,847 है जिनमें 79,86,705 पुरुष व 66,86,081 महिलाएं और 1,061 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। ...
Delhi Municipal Corporation Election 2022: कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि पार्टी को एमसीडी चुनाव के लिए 1,000 इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। ...