आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
Gujarat Election 2022: गुजरात के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भूपेंद्र पटेल अहमदाबाद की घटलोडिया सीट तथा आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी इसूदान गढ़वी देवभूमि द्वारका जिले की ...
भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या होगा अगर गलती से इन्हें नगर निगम में मौक मिल जाएगा तो? कपिल मिश्रा ने कहा कि ऐसे और चार विधायकों की कॉल रिकॉर्डिंग एसीबी के पास है। ...
गुजरात में विधानसभा चुनाव के करीब आते ही सियासी घमासान तेज होता नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर अपने एक उम्मीदवार के अपहरण का आरोप लगाया है। आप के इस उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस भी ले लिया है। ...
दिल्ली नगर निगम के लिए मतदान 4 दिसंबर को और गुजरात विधानसभा के लिए 1 और 5 दिसंबर को होगा. 11 नवंबर को पार्टी के राजनीतिक मामलों की बैठक बुलाकर 252 में से 134 वार्ड के उम्मीदवार घोषित कर दिए. ...
Delhi Municipal Corporation Election 2022: भाजपा नगर निकायों का एकीकरण किए जाने तक दिल्ली में तीन नगर निगमों में 15 साल तक सत्तारूढ़ रही। साल 2017 में भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस को हराकर 272 वार्डों में से 181 में जीत हासिल की थी। ...