आम आदमी पार्टी का गठन 26 नवंबर 2012 को हुआ था। अरविंद केजरीवाल, प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, मनीष सिसोदिया, कुमार विश्वास, आनंद कुमार और शाजिया इल्मी इत्यादि इसके संस्थापक सदस्य थे। साल 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राज्य की कुल 70 सीटों में से 28 पर जीत हासिल की। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के सहयोग से बनी सरकार में मुख्यमंत्री बने। यह सरकार केवल 49 दिन ही चल सकी। 2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के चार उम्मीदवार पंजाब से लोकसभा चुनाव जीतने में सफल रहे। साल 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। अरविंद केजरीवाल दोबारा दिल्ली के मुख्यमंत्री बने। पार्टी 2017 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की कुल 177 सीटों में से 20 पर जीत हासिल करने में कामयाब रही। पार्टी के राज्यसभा में तीन सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, शाजिया इल्मी और आनंद कुमार जैसे संस्थापक सदस्य पार्टी से नाता तोड़ चुके हैं। Read More
सूत्रों की मानें तो दुल्हन परिणीति चोपड़ा ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया शादी का जोड़ा पहना था। मिस्टर और मिसेज बने राघव और परिणीति की पहली झलक देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ...
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार द्वारा लाये गये महिला आरक्षण विधेयक पर तंज कसते हुए उसे 'महिला विरोधी' करार दिया है। ...
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद को सूचित किया कि मामले के विशिष्ट परिस्थितियों में राय की यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी दी गई है, लेकिन इसे एक मिसाल नहीं बनाया जाना चाहिए और यह आदेश इसी मामले तक सीमित रहना चाहिए। ...
अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह अहमदाबाद में आपराधिक मानहानि के मामले का सामना कर रहे हैं और उन्हें शुरू में 15 अप्रैल को अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया गया था और 23 मई को फिर से एक नया समन जारी किया गया था। ...
राघव चड्ढा ने कहा है कि अगर I.N.D.I.A गठबंधन को सफल करना है तो नेताओं को तीन चीजों का त्याग करना होगा। राघव चड्ढा ने कहा कि 'मनभेद', 'मतभेद' और 'महत्वकांक्षा' को पीछे छोड़ने से ही गठबंधन को बीजेपी के खिलाफ सफलता मिलेगी। ...