लाइव न्यूज़ :

विजय रूपाणी ने दूसरी बार संभाली गुजरात की बागडोर, मंत्रिमंडल में इन चेहरों को मिली जगह

By स्वाति सिंह | Updated: December 26, 2017 14:46 IST

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल के अलावा 9 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की

Open in App

विजय रूपाणी के हाथों में दूसरी बार गुजरात की बागडोर सौंपी गई है। मंगलवार को गांधीनगर के सचिवालय मैदान में विजय रूपाणी ने मुख्यमंत्री और नितिन पटेल उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ 9 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इन सभी को राज्यपाल ओ.पी. कोहली ने शपथ दिलाई। इस समारोह में पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

कैबिनेट मंत्रिमंडल की सूची

नितिन पटेल- डिप्टी सीएम- मेहसाणा से विधायकआरसी फालदू- बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षभूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा- अहमदाबाद के धोलका से विधायककौशिक पटेल- नारानपुर से विधायकसौरभ पटेल- बोटाद विधानसभा सीट से विधायकगणपत वसावा- दक्षिण गुजरात के मंगरोल के विधायकजयेश रादडिया- सौराष्ट्र के जेतपुर विधानसभा सीट से विधायकदिलीप ठाकोर- चाणस्मा सीट से विधायकईश्वर परमार- सूरत के बारडोली विधानसभा सीटे से विधायक

राज्य मंत्रीमंडल की सूची

प्रदीप सिंह जडेजा- अहमदाबाद के वात्वा सीट से विधायकपरबत भाई पटेल- थारड विधानसभा सीट से विधायकपुरषोत्तम सोलंकी - भावनगर ग्रामीण सीट से विधायकबच्चूभाई खबाड़- देवगढ़ बारिया से विधायकजयद्रथ सिंह परमार- हलोल विधानसभा सीट से विधायकईश्वर सिंह पटेल- अंकलेश्वर से विधायकवासणभाई गोपाल भाई- कच्छ की अंजार से विधायकदवे विभावरी- भावनगर पूर्व से विधायकरमन लाल नानू भाई- उंबरगांव विधानसभा सीटे से विधायककिशोर कनानी- वरच्छा से विधायक

भव्य शपथग्रहण समारोह में बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, नितिन गडकरी, जे.पी. नड्डा, अनंत कुमार समेत कई अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। इस समारोह में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह, राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे समेत कई अन्य बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। इनके अलावा केशुभाई पटेल और शंकर सिंह वाघेला ने भी शिरकत की।

रूपाणी और पटेल 22 दिसंबर को केंद्रीय पर्यवेक्षकों- वित्त मंत्री अरुण जेटली और पार्टी महासचिव सरोज पांडे की उपस्थिति में बीजेपी विधायक दल के नेता और उपनेता चुने गए थे। बीजेपी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में 182 सदस्यीय सदन में 99 सीटें जीतकर सामान्य बहुमत हासिल किया था। बता दें कि गुजरात में बीजेपी पिछले 22 सालों से सत्ता में है।

टॅग्स :विजय रुपानीगुजरातनरेंद्र मोदीअमित शाहगुजरात विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2017
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

राजनीति अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल