लाइव न्यूज़ :

DMK अध्यक्ष के लिए स्टालिन ने भरा नामांकन पत्र, अलागिरी बोले, मुझे पार्टी में ले लो, नहीं तो नतीजा भुगतोगे

By भाषा | Updated: August 28, 2018 00:41 IST

दक्षिणी तमिलनाडु में अच्छा-खासा प्रभाव रखने वाले अलागिरी बीते सात अगस्त को अपने पिता एम करुणानिधि के निधन के बाद से ही सख्त रुख अपना रहे हैं।

Open in App

मदुरै, 28 अगस्त: द्रमुक से निष्कासित नेता एम के अलागिरी ने अपने छोटे भाई एम के स्टालिन की पार्टी अध्यक्ष पद पर ताजपोशी से एक दिन पहले अपना रुख कड़ा करते हुए कहा कि वह पांच सितंबर को प्रस्तावित मार्च करेंगे और यदि उन्हें पार्टी में दोबारा शामिल नहीं किया गया तो पार्टी को नतीजे भुगतने होंगे। 

दक्षिणी तमिलनाडु में अच्छा-खासा प्रभाव रखने वाले अलागिरी बीते सात अगस्त को अपने पिता एम करुणानिधि के निधन के बाद से ही सख्त रुख अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं की इच्छा के अनुरूप चेन्नई में रैली का आयोजन करने वाले हैं। 

उन्होंने यहां पत्रकारों को बताया, ‘‘वे (कार्यकर्ता) सिर्फ यह चाहते हैं कि मैं (करुणानिधि को) श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए किए जाने वाले मार्च का आयोजित करने में अग्रणी भूमिका निभाऊं।’’ 

अलागिरी ने कहा कि करुणानिधि के निधन के बाद द्रमुक को बचाने की खातिर वह यह सब कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कलैनार (करुणानिधि) अब नहीं हैं। पार्टी को बचाना है। यदि उन्होंने मुझे फिर से शामिल नहीं किया तो उन्हें नतीजे भुगतने पड़ेंगे।’’ 

साल 2014 में करुणानिधि की ओर से पार्टी से निकाले जाने के बाद से अलागिरी राजनीतिक एकांतवास में हैं। उन्हें पार्टी से उस वक्त निकाला गया था जब पार्टी में वर्चस्व कायम करने को लेकर स्टालिन से उनकी लड़ाई चरम पर थी। 

चेन्नई में आज होने वाले द्रमुक की जनरल काउंसिल की बैठक में स्टालिन का निर्विरोध पार्टी अध्यक्ष चुना जाना लगभग तय है। कल शाम नामांकन के समापन के समय तक वह अध्यक्ष पद की रेस में एकमात्र उम्मीदवार थे। 

यह पूछे जाने पर कि जब स्टालिन को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था तो उन्होंने उस वक्त विरोध क्यों नहीं किया था, इस पर अलागिरी ने कहा, ‘‘कलैनार मुझे पार्टी में शामिल करना चाहते थे। लेकिन यह लोग (स्टालिन गुट) उन्हें ऐसा करने से रोक रहा था।’’ 

यह पूछे जाने पर कि क्या द्रमुक का कोई नेता मार्च में हिस्सा लेगा, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं अंदाजे पर आधारित सवालों के जवाब नहीं देना चाहता।’’

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

राजनीति अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है