लाइव न्यूज़ :

Republic Day Parade 2020: परेड में दिखी आर्मी की ताकत, इन हथियारों की हुई नुमाइश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2020 11:09 IST

Open in App
1 / 7
71वें गणतंत्र दिवस परेड समारोह की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया गेट के समीप स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक पर जाकर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह पहली बार होगा जब प्रधानमंत्री अमर जवान ज्योति की बजाय राष्ट्रीय समर स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति राजपथ पर परेड का अवलोकन करने के लिए सलामी मंच की ओर प्रस्थान करेंगे।
2 / 7
परंपरा के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा जिसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्र गान की धुन बजाई जाएगी। परेड की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा परेड की सलामी लेने से होगी।
3 / 7
भारतीय सेना का T-90 भीष्म टैंक पेश किया गया है। इसकी कमान राजपथ पर 86 आर्मर्ड रेजिमेंट के कैप्टन सनी चाहर के हाथों में है।
4 / 7
राजपथ पर  के-9 वज्र-टी (K-9 VAJRA-T ) ने ताकत दिखाई। कैप्टन अभिनव साहू ने राष्ट्रपति को सलामी दी। 
5 / 7
भारतीय नेवी ने झांकी प्रदर्शित की जिसमे बोइंग पी8-आई पैट्रोलिंग एयरक्राफ्ट और कोलकाता क्लास डेस्ट्रॉयर और कल्वरी क्लास की पनडुब्बी की शामिल है। 
6 / 7
कैप्टन तानिया शेरगिल ने सिग्नल दस्ते की अगुआई की। पुरुष दस्ते की अगुआई करने वालीं पहली महिला कैप्टन बनीं।
7 / 7
भारत के 71 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर आयोजित होने वाले समारोह में देश की बढ़ती हुई सैन्य शक्ति, बहुमूल्य सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक-आर्थिक प्रगति का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा। भारत के गणतंत्र के रूप में स्थापित होने की वर्षगांठ पर आयोजित नब्बे मिनट के समारोह में ब्राजील के राष्ट्रपति जायेर बोलसोनारो मुख्य अतिथि हैं। इसके मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
टॅग्स :गणतंत्र दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोलड़बंद स्कूल नंबर-2 में मनाया गया वार्षिकोत्सव

भारतBeating Retreat: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी, जानें 'बीटिंग रीट्रीट' सेरेमनी के बारे में

भारतDelhi: बीटिंग रिट्रीट के फुल ड्रेस रिहर्सल आज, दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से मनाही

नई रिलीज़म‍िस्‍टर ज‍िन्‍ना-अमर रहे..: बिहार के सुपौल जिले में एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक शिक्षक ने लगाए जिन्ना जिंदाबाद के नारे, गिरफ्तार

भारत77th Republic Day: अर्जुन टैंक से लेकर ब्रह्मोस मिसाइलों तक, भारत ने कर्तव्य पथ पर अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो