Ram Mandir Pran Pratishtha: गुरमीत राम रहीम ने वीडियो संदेश कर अनुयायियों राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दिवाली की तरह मनाने को कहा

By रुस्तम राणा | Published: January 20, 2024 06:20 PM2024-01-20T18:20:54+5:302024-01-20T18:22:46+5:30

बरनावा स्थित अपने आश्रम से जारी वीडियो संदेश में, गुरमीत राम रहीम ने अपने अनुयायियों से यह भी कहा कि वे उत्तर प्रदेश न आएं और अपने-अपने स्थानों पर ही जश्न मनाएं।

Ram Mandir Pran Pratishtha Gurmeet Ram Rahim Releases Video Message, Asks Followers To Celebrate Consecration Like Diwali | Ram Mandir Pran Pratishtha: गुरमीत राम रहीम ने वीडियो संदेश कर अनुयायियों राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दिवाली की तरह मनाने को कहा

Ram Mandir Pran Pratishtha: गुरमीत राम रहीम ने वीडियो संदेश कर अनुयायियों राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दिवाली की तरह मनाने को कहा

Highlightsडेरा सच्चा सौदा प्रमुख ने अनुयायियों से कहा- हम भगवान राम की संतान हैंउन्होंने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को अपने-अपने स्थान पर मनाने को कहाराम रहीम को 50 दिन की पैरोल पर जेल से रिहा किया गया है

Ram Mandir Pran Pratishtha: 19 जनवरी को पैरोल पर जेल से रिहा हुए बलात्कार के दोषी और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने अनुयायियों से अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दिवाली के त्योहार के रूप में मनाने का आग्रह किया है। बरनावा स्थित अपने आश्रम से जारी वीडियो संदेश में, गुरमीत राम रहीम ने अपने अनुयायियों से यह भी कहा कि वे उत्तर प्रदेश न आएं और अपने-अपने स्थानों पर ही जश्न मनाएं।

कहा- हम भगवान राम की संतान हैं

राम रहीम ने वीडियो में अपने अनुयायियों से कहा, "राम जी की प्राण प्रतिष्ठा आयोजित की जा रही है। आपको भी इसमें भाग लेना चाहिए क्योंकि हम सभी भगवान राम के बच्चे हैं। इसे दिवाली के त्योहार के रूप में मनाएं। भगवान आपको खुशियां दें।" अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने वाली है।

राम रहीम को 4 साल में 9वीं बार पैरोल मिली

राम रहीम को 50 दिन की पैरोल पर जेल से रिहा किया गया है। चार साल में उन्हें नौ बार पैरोल मिल चुकी है। इससे पहले, उन्हें पिछले साल नवंबर में 21 दिन की पैरोल दी गई थी। पिछले साल उन्हें तीन बार पैरोल दी गई थी। अब तक उन्हें 184 दिनों की पैरोल और फर्लो दी गई है। यहां यह ध्यान दिया जा सकता है कि जेल मैनुअल कहता है कि एक दोषी एक वर्ष में 70 दिन की पैरोल का हकदार है।

राम रहीम बलात्कार और हत्या के मामले में है दोषी 

राम रहीम को बलात्कार और हत्या के मामले में दोषी ठहराया गया था। वह अगस्त 2017 से सुनारिया जेल में बंद है। उसे दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में अगस्त 2017 में 20 साल जेल की सजा सुनाई गई थी। जनवरी 2019 में पंचकुला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने 16 साल पहले पत्रकार राम चंदर छत्रपति की हत्या के लिए राम रहीम और तीन अन्य को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

Web Title: Ram Mandir Pran Pratishtha Gurmeet Ram Rahim Releases Video Message, Asks Followers To Celebrate Consecration Like Diwali

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे