लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने ली एमपी गवर्नर पद की शपथ, देखें तस्वीरें

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 01, 2020 6:09 PM

Open in App
1 / 5
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ली। वह मध्य प्रदेश की प्रभारी राज्यपाल होंगी।
2 / 5
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल ने आनंदीबेन को यहां राजभवन में शाम साढ़े चार बजे आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल के पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश के कुछ राजनीतिज्ञ एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
3 / 5
आनंदीबेन पटेल को 28 जून को मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वह बुधवार दोपहर भोपाल पहुंची। मालूम हो कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है और टंडन की अनुपस्थिति के दौरान आनंदीबेन को मध्य प्रदेश के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करेंगी।
4 / 5
आनंदीबेन पहले भी मध्य प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी हैं। वह उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनने से पहले 23 जनवरी 2018 से 28 जुलाई 2019 तक मध्य प्रदेश की राज्यपाल रहीं। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार होना बाकी है और वह नये मंत्रियों को कल बृहस्पतिवार को शपथ दिलाएंगी।
5 / 5
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कहा कि वह अगले दिन बृहस्पतिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हो रहे कई दिन से हो रहे मंथन पर पूछे गये एक सवाल के जवाब में चौहान ने यहां मीडिया से कहा, ''मंथन से अमृत ही निकलता है। विष तो शिव पी जाते हैं।
टॅग्स :मध्य प्रदेशउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथशिवराज सिंह चौहानलखनऊभोपालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Election 2024: 'हमारे दिए लैपटॉप को BJP ने इतना छोटा कर दिया, कि चलते भी नहीं', अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज

भारतYogi Adityanath In Bareilly: 'जान बख्श दो एक बार बस', चुनावी सभा में बोले योगी आदित्यनाथ

भारतAmit Shah In Kasganj: 'अखिलेश यादव को जाति में भी अपना परिवार ही दिखाई देता है', चुनावी सभा में बोले अमित शाह

क्राइम अलर्टपत्नी ने पति को बताया उन्होंने किया दुष्कर्म, चौंकाते हुए कहा- 'आप मेरी पत्नी नहीं..', अगले दिन पति ने..

भारतLok Sabha Elections 2024: "कांग्रेस सत्ता में आई तो तुष्टिकरण के कारण 'गोमांस' को फिर से बढ़ावा देगी", योगी आदित्यनाथ का दावा

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: 'क्या मैं हिंदी में बात कर सकता हूं', पीएम मोदी ने कर्नाटक में 'दिल से दिल' के बंधन के बारे में बात की

भारतLok Sabha Elections 2024: बिहार में तीसरे चरण के लिए दोनों गठबंधनों ने झोंकी ताकत, 5 सीटों पर 7 मई को होना है मतदान

भारतBihar LS Elections 2024: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ट्वीट बम से पीएम मोदी पर कर रहे हैं हमला, कहा- पीएम पद पर रहने लायक नहीं हैं मोदी

भारतBihar Lok Sabha Election 2024: बिहार में ’यादव लैंड’ के रूप में चर्चित मधेपुरा लोकसभा सीट पर लालू की प्रतिष्ठा लगी है दाव पर, गोप मतदाताओं की गोलबंदी पर है नजर

भारतLok Sabha Election 2024: नामांकन से पहले स्मृति ईरानी ने प्रभु राम के अयोध्या में किए दर्शन, कहा- "मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं.."