लाइव न्यूज़ :

Russia Victory Day Parade: रूस में विक्ट्री डे परेड में पहली बार शामिल हुए भारतीय सेना के तीनों अंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी रहे मौजूद

By विनीत कुमार | Published: June 24, 2020 2:08 PM

Open in App
1 / 8
रूस में विक्ट्री डे परेड सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें है। यह विक्ट्री डे परेड द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी पर रूस की जीत के जश्न के तौर पर मनाया जाता है। इसमें भारतीय सेना के जवानों ने भी हिस्सा लिया।
2 / 8
इस इवेंट में अब तक केवल भारत की थल सेना ही जाती रही है। हालांकि इस बार तीनों सेनाएं परेड में हिस्सा ले रही हैं।
3 / 8
भारतीय सेना के तीनों अंगों के 75 सदस्यीय दस्ता ने परेड में हिस्सा लिया। इस परेड में चीन सहित कम से कम 11 देशों के सशस्त्र बलों के कर्मियों ने हिस्सा लिया।
4 / 8
इस मौके पर भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी रूस पहुंचे हैं। वे रूस की इस विक्ट्री डे परेड कार्यक्रम में शामिल हुए।
5 / 8
राजनाथ सिंह इस दौरे पर समय पर रूस से एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली उपलब्ध कराने तथा द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तारित करने के तौर-तरीकों पर चर्चा कर सकते हैं। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर विदेश यात्रा पर प्रतिबंध के बाद चार महीने में किसी वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री की यह पहली विदेश यात्रा है।
6 / 8
चीन की सेना भी इस परेड कार्यक्रम में हिस्सा ले रही है। भारत और चीन की सेना के बीच हाल में पूर्वी लद्दाख में हुई हिंसक झड़प से दोनों देशों के बीच हालात तनावपूर्ण हो गए थे।
7 / 8
पहले ये खबर आई थी कि इस तनाव भरे माहौल के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस में चीनी रक्षामंत्री से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, बाद में इस खबर का खंडन किया गया।
8 / 8
चीन और भारत के सैनिकों के बीच झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे। वहीं, चीन के भी 40 से ज्यादा सैनिकों के हताहत होने की खबर है। हालांकि, चीन इसे मानने से इनकार करता रहा है और इस खबर को फर्जी करार दे चुका है।
टॅग्स :चीनभारतीय सेनाराजनाथ सिंहरूस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वGuangdong Highway collapse: राजमार्ग का 17.9 मीटर लंबा हिस्सा ढहा, गहरे गड्ढे में 18 कारें गिरीं, 24 की मौत, 30 अस्पताल में भर्ती

भारतदिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को बम की धमकी वाला ई-मेल रूस से भेजा गया था, शुरुआती जांच में आया सामने

भारतLok Sabha Elections 2024: "गांधी जी ने कहा था कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए, हमें उस सपने को पूरा करना चाहिए", राजनाथ सिंह का विरोधी दल पर हमला

कारोबारBinance चीफ चांगपेंग झाओ को 4 महीने का कारावास, बने दुनिया के सबसे अमीर कैदी

विश्वChina Covid-19: विरोध प्रदर्शन का असर, प्रयोगशाला में लौटे वैज्ञानिक झांग योंगझेन, चीन कैसे कोविड-19 वायरस से जुड़ी जानकारियों को नियंत्रित कर रहा!

भारत अधिक खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: संजय निरुपम एकनाथ शिंदे-नीत शिवसेना में शामिल होंगे, 19 साल के बाद होगी 'घर वापसी'

भारतLok Sabha Elections 2024: महाराष्ट्र में दिलचस्प मुकाबला, मुंबई की छह लोकसभा सीटों में से तीन पर शिवसेना बनाम शिवसेना

भारतUP Lok Sabha Elections 2024: तीसरे चरण की 10 सीटों पर 7 मई को वोटिंग, पीएम मोदी-सीएम योगी और अखिलेश यादव की परीक्षा, मुलायम की विरासत पर बीजेपी की नजर

भारतKolkata North Lok Sabha Seat 2024: भाजपा प्रत्याशी तापस रॉय के साथ मंच साझा, ‘सच्चे जनाधार वाला नेता’ बताया, टीएमसी ने कुणाल घोष को महासचिव पद से हटाया

भारतNarendra Modi In Gujarat: 'मोहब्बत की दुकान फेक फैक्ट्री हो चुकी है', कांग्रेस पर बोले पीएम मोदी