लाइव न्यूज़ :

देश के 25 उच्च न्यायालयों में अब हैं पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट में 4 पद खाली...

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 07, 2021 8:32 PM

Open in App
1 / 7
उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुधांशु धूलिया को बृहस्पतिवार को प्रोन्नत कर गुवाहाटी उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। विधि मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
2 / 7
उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने हाल में इस पद पर उनके नाम की अनुशंसा की थी। न्यायमूर्ति धूलिया की गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति के साथ ही देश में अब सभी 25 उच्च न्यायालयों में नियमित मुख्य न्यायाधीश हो गए हैं। हाल-फिलहाल तक कुछ उच्च न्यायालय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे।
3 / 7
पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एस मुरलीधर को हाल में प्रोन्नत कर ओडिशा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया। दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति हिमा कोहली को प्रोन्नत करते हुए तेलंगाना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
4 / 7
इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पंकज मित्थल को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के साझा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया । कलकत्ता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीब बनर्जी को मद्रास उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
5 / 7
इस बीच उच्चतम न्यायालय में भी न्यायाधीशों के चार पद रिक्त हैं और विधि मंत्रालय को यह पद भरने के लिये कॉलेजियम से अभी अनुशंसाएं प्राप्त नहीं हुई हैं।
6 / 7
भारत के प्रधान न्यायाधीश के पद से न्यायमूर्ति रंजन गोगोई के नवंबर 2019 में सेवानिवृत्त होने के बाद न्यायालय में पहली रिक्ति बनी थी।
7 / 7
बाद में तीन और न्यायाधीशों न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता, न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा के सेवानिवृत्त होने से और पद खाली हुए। स्वीकृत 34 पदों के बजाए उच्चतम न्यायालय में अभी सिर्फ 30 न्यायाधीश काम कर रहे हैं।  (file photo)
टॅग्स :सुप्रीम कोर्टजस्टिस रंजन गोगोईशरद अरविंद बोबडेहाई कोर्टइलाहाबाददिल्लीअसमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRanji Trophy 2023-24: जायसवाल ने झटके 8 विकेट, बंगाल ने तीसरे दिन असम को पारी और 162 रन के बड़े अंतर से हराया, जानें मुंबई और बिहार का हाल

क्राइम अलर्टKanpur: राम जानकी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिली, दीवारों पर चिपकाए गए पोस्टर

भारत"राहुल गांधी ने असम में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान जिस 'बॉडी डबल' का प्रयोग किया था, उसकी पहचान जल्द की जाएगी", हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा

भारतदिल्ली: कालकाजी मंदिर में जागरण के दौरान भरभराकर गिर स्टेज; दर्जनों लोग घायल, एक महिला की मौत

ज़रा हटके26 वर्षीय युवती ने किया 4000 शवों का अंतिम संस्कार, वजह जानकार आंखें हो जाएंगी नम

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: शपथ लेने बाद नीतीश कुमार ने कहा,'जहां था वहीं वापस आ गया, अब कहीं जाने का सवाल ही नहीं उठता'

भारतपीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दी बधाई, कहा, राज्य के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

भारतनीतीश कुमार संग 8 नेताओं ने ली मंत्रिपद की शपथ, जाति समीकरण का रखा गया विशेष ध्यान, देखें लिस्ट

भारतHaryana Politics: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, 90 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे

भारतBihar Politics: "कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन पर कब्जा कर लिया था, इसलिए हमने उसे छोड़ दिया", जदयू नेता केसी त्यागी ने 'एनडीए वापसी' पर कहा