दिल्ली: कालकाजी मंदिर में जागरण के दौरान भरभराकर गिर स्टेज; दर्जनों लोग घायल, एक महिला की मौत

By अंजली चौहान | Published: January 28, 2024 09:02 AM2024-01-28T09:02:49+5:302024-01-28T09:21:16+5:30

दिल्ली के कालकाजी मंदिर में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया जिसमें एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है।

Delhi Stage collapses during Jagran in Kalkaji Temple Dozens of people injured one woman died | दिल्ली: कालकाजी मंदिर में जागरण के दौरान भरभराकर गिर स्टेज; दर्जनों लोग घायल, एक महिला की मौत

दिल्ली: कालकाजी मंदिर में जागरण के दौरान भरभराकर गिर स्टेज; दर्जनों लोग घायल, एक महिला की मौत

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कालकाजी मंदिर में बड़ा हादसा हो गया है, जहां माता के जागरण के दौरान मंच भरभराकर गिर गया। इस घटना में करीब 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं, एक महिला की मौत हो गई। 

बताया जा रहा है कि 27-28 जनवरी की आधी रात को महंत परिसर में यह हादसा हुआ। घटना रात करीब 12 बजे के आस-पास हुई। 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, कालकाजी मंदिर में रात के समय जागरण का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में सिंगर बी प्राक का लाइव शो था जिसमें करीब 1500 से 1600 लोग जमा हुए थे। इसी दौरान भीड़ आयोजकों और वीआईपी के परिवारों के बैठने के लिए बनाए गए मंच पर चढ़ गई। जिसके बाद मंच नीचे गिर गया। 

पुलिस ने बताया कि हादसे में करीब 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें एक महिला जो गंभीर रूप से घायल हुई। उसे मैक्स अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि, महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। 

सिंगर बी प्राक ने वीडियो किया जारी 

हादसे के बाद बी प्राक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर घटना को लेकर दुख जताया है। सिंगर ने घायल लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके सुरक्षित होने की कामना की। 

Web Title: Delhi Stage collapses during Jagran in Kalkaji Temple Dozens of people injured one woman died

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे