लाइव न्यूज़ :

Corona Update: दिल्ली में कोविड के 299 नए मामले सामने आए, दो मरीजों की मौत

By संदीप दाहिमा | Updated: September 2, 2022 20:58 IST

Open in App
1 / 5
दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 299 नए मामले दर्ज किए गए और दो मरीजों की मौत हो गई। शहर के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार संक्रमण दर 2.17 प्रतिशत रही। विभाग ने अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा कि पिछले दिन 13,772 परीक्षण किए गए गए जिनमें 299 नए मामले सामने आए।
2 / 5
इन नए मामलों के साथ ही दिल्ली में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 20,00,187 हो गई। एक दिन पहले, बृहस्पतिवार को दिल्ली में 2.07 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 271 मामले सामने आए थे और तीन मरीजों की मौत हो गई थी।
3 / 5
ताजा बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में अभी 1,457 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि एक दिन पहले यह संख्या 1,621 थी।
4 / 5
शहर में 996 मरीज अभी घरों में पृथकवास में हैं। इसमें कहा गया है कि दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में कोविड ​​​​-19 रोगियों के लिए 9,401 बिस्तर आरक्षित रखे गए हैं और उनमें से 194 बिस्तरों पर मरीज भर्ती हैं।
5 / 5
इस साल 13 जनवरी को कोविड की तीसरी लहर के दौरान दिल्ली में संक्रमण के 28,867 मामले सामने आए थे जो अब तक का उच्चतम स्तर है।
टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतअतिक्रमण रोधी अभियान मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी?,  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-कई लोगों को असुविधा, जारी रहेगा?

भारतपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार बंसल से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज, नाली निर्माण में गबन?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव: वार्ड नंबर 3 से ‘आप’ उम्मीदवार नरेंद्रसिंह जडेजा का दिल का दौरा पड़ने से निधन

भारतभारतीय तिरंगे वाला ‘दुपट्टा’ ओढ़ी थी भाजपा उम्मीदवार पापिया अधिकारी?, पश्चिम बंगाल तृणमूल छात्र परिषद के उपाध्यक्ष कोहिनूर मजूमदार ने शिकायत दर्ज कराई

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO