लाइव न्यूज़ :

तस्वीरें: राज्य सभा में आर्टिकल 370 हुआ पास, संसद भवन जगमग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2019 21:04 IST

Open in App
1 / 6
जम्मू-कश्मीर पर गृह मंत्री अमित शाह ने विशेष राज्य का दर्जा देने वाले आर्टिकल 370 को खत्म करने का प्रस्ताव राज्यसभा में पेश किया था। 5 अगस्त को राज्यसभा में यह प्रस्ताव आज पास कर दिया गया और इस खास मौके पर पूरा संसद भवन अलग अलग रंगों की लाइटिंग से जगमगाया हुआ है।
2 / 6
बिल के पक्ष में 125 वोट और 61 विपक्ष में वोट पड़े हैं। जम्मू-कश्मीर राज्यपुनर्गठन विधेयक राज्यसभा में पारित होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्री शाह को बधाई दी।
3 / 6
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘यह जम्मू कश्मीर के हमारे भाइयों एवं बहनों के बारे में सहभागितापूर्ण दृष्टि को पेश करता है ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘गृह मंत्री अमित शाह का राज्यसभा में दिया भाषण व्यापक और सारगर्भित था । यह अतीत की ऐतिहासिक अन्याय को सटीक ढंग से रेखांकित करता है ।’’
4 / 6
इससे पहले राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन का बिल पास होने और आर्टिकल 370 पर चर्चा के बाद पीएम नरेंद्र मोदी सदन में अमित शाह को शाबाशी देते भी दिखे थे। सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद पीएम मोदी ने अमित शाह की पीठ थपथपाई।
5 / 6
सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने संबंधी अनुच्छेद 370 समाप्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों.... जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित करने का फैसला किया है।
6 / 6
जम्मू कश्मीर केंद्र शासित क्षेत्र की अपनी विधायिका होगी जबकि लद्दाख बिना विधायिका वाला केंद्रशासित क्षेत्र होगा । राज्यसभा ने इन मकसद वाले दो सरकारी संकल्पों, जम्मू कश्मीर आरक्षण (द्वितीय संशोधन) विधेयक, 2019 तथा जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया।
टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह