लाइव न्यूज़ :

11 घंटे में 180 किलोमीटर, इंटरनेशनल बॉर्डर पर पूरी रात भागते रहे BSF जवान, जानिए क्या थी वजह

By विनीत कुमार | Updated: December 15, 2020 10:54 IST

Open in App
1 / 7
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने 13/14 दिसंबर की आधी रात इंटरनेशनल बॉर्डर पर 180 किलोमीटर की दौड़ लगाई। करीब 11 घंटे बाद ये दौड़ राजस्थान के अनूपगढ़ में खत्म हुई। इसकी वजह बेहद दिलचस्प है।
2 / 7
दरअसल, बीएसएफ जवानों ने 1971 की पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई के योद्धाओं को सम्मानित करने के लिए एक रिले रेस का आयोजन किया था। 13 दिसंबर की रात 12 बजे ये दौड़ शुरू हुई और अगले दिन यानी 14 दिसंबर को दोपहर से पहले तक इन जवानों ने 180 किमी की दूरी पूरी की।
3 / 7
इस दौड़ में BSF के 900 से ज्यादा सैनिक शामिल थे। युवा और खेल मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस दौड़ का वीडिया शेयर किया और जवानों की तारीफ की है।
4 / 7
योद्धाओं के सम्मान में बीएसएफ जवानों द्वारा लगाई गई इस दौड़ के वीडियो देख सोशल मीडिया पर कई लोग उनकी सरहाना कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने जवानों के इस जज्बे को भी सलाम किया है।
5 / 7
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 में हुई जंग 3 दिसंबर से 16 दिसंबर तक चली थी। इसी लड़ाई के बाद बांग्लादेश भी पाकिस्तान से अलग होकर स्वतंत्र राष्ट्र बना था।
6 / 7
पाकिस्तान के खिलाफ 1971 में मिली उस जीत की याद में आज भी हर साल 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है।
7 / 7
पाकिस्तान की उस लड़ाई में बुरी तरह हार हुई थी। पाकिस्तान के उस समय के आर्मी चीफ जनरल आमिर अब्दुल्ला खान नियाजी ने 93000 सैनिकों के साथ भारत के सामने आत्मसमर्पण किया था।
टॅग्स :सीमा सुरक्षा बल1971 युद्धकिरेन रिजिजूपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र