सफेद दाग के लक्षण और इलाज : ये 6 चीजें सफेद दागों पर लगाने से मिलेगा आराम By संदीप दाहिमा | Published: September 02, 2021 12:29 PMOpen in App1 / 6नीम की पत्ती का पेस्ट बनाकर दाग वाली जगह पर लगाएं। इससे खून साफ होगा और सफेद दाग के साथ त्वचा की कई रोग खत्म हो सकते हैं। अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा बथुआ शामिल करें। रोज बथुआ उबाल कर उसके पानी से शरीर के सफेद दाग से छुटकारा मिल सकता है।2 / 6पपीता एक स्वादिष्ट फल होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। पपीते को सफेद दाग के लिए प्रभावी माना जाता है। इसके लिए आपको दाग के बराबर वाले पपीते के टुकड़ों को रगड़ना चाहिए। इसके अलावा सफेद दाग के कारण बॉडी की खोए हुए मेलेनिन सेल्स से शरीर को फिर से भरने के लिए नियमित रूप से पपीते का रस पिएं। 3 / 6हल्दी और सरसों के तेल को मिलाकर बनाया गया मिश्रण दाग वाली जगह लगाने से दाग कम हो सकता है। इसके लिए हल्दी में दो चम्मच सरसों का तेल मिलाकर प्रभावित हिस्से पर लगाएं और 15 मिनट तक रखने के बाद उस जगह को गुनगुने पानी से धो लें। ऐसा दिन में तीन से चार बार करें।4 / 6लाल मिट्टी को सफेद दाग के लिए प्रभावी उपचार माना जाता है। इसमें कॉपर की मात्रा अधिक होती है। दो चम्मच लाल मिट्टी में एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर रोजाना लगाने से आपको कुछ दिनों में असर दिख सकता है। अदरक का रस सफेद दाद वाले हिस्से में ब्लड फ्लो भी बढ़ाता है।5 / 6सफेद दाग से ग्रस्त व्यक्ति को रोज बथुआ की सब्जी खानी चाहिए। बथुआ उबाल कर उसके पानी से सफेद दाग वाली जगह को दिन में तीन से चार बार धोयें। कच्चे बथुआ का रस दो कप निकालकर उसमें आधा कप तिल का तेल मिलाकर धीमी आंच पर पकायें जब सिर्फ तेल रह जाये तो उसे उतारकर शीशी में भर लें। 6 / 6तुलसी के पत्तों में एंटी-एजिंग और एंटी-वायरल गुण पाए जाते हैं। तुलसी के ये गुण सफेद दाग से निपटने के लिए महत्वपूर्ण हैं। तुलसी के पत्तों को नींबू के रस के साथ मिलाने से आपकी त्वचा पर मेलेनिन का उत्पादन बढ़ेगा। बेहतर परिणाम के लिए रोज तुलसी के रस और चूने के रस का मिश्रण अपनी त्वचा पर लगाएं। और पढ़ें Subscribe to Notifications