लाइव न्यूज़ :

Diabetes Early Signs: डायबिटीज के शुरुआती 6 लक्षण, शरीर में नजर आते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें

By संदीप दाहिमा | Updated: May 17, 2022 06:35 IST

Open in App
1 / 6
बार-बार पेशाब - मूत्र पथ के संक्रमण या गुर्दे की समस्याओं के कारण ज्यादा पेशाब आने की समस्या हो सकती है लेकिन ऐसा डायबिटीज की वजह से भी हो सकता है। बार-बार पेशाब आना और हर बार अधिक मात्रा में पेशाब करना डायबिटीज के मुख्य लक्षणों में से एक है।
2 / 6
ज्यादा प्यास और भूख लगना - अगर पर्याप्त भोजन और पानी पीने के बावजूद आपकी भूख शांत नहीं होती है, तो यह खतरे की निशानी है। अचानक भूख बढ़ना या ज्यादा पानी पीने की ललक डायबिटीज का संकेत हो सकती है। डायबिटीज के मरीजों को बहुत जायदा प्यास लगती है। ऐसा होने पर आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।
3 / 6
अचानक वजन कम होना या बढ़ना - अगर अचानक आपका वजन कम होने लगा है या बढ़ने लगा है, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि ऐसा डायबिटीज की वजह से हो सकता है। इस बीमारी मर शुगर पेशाब के जरिए बाहर निकलता रहता है और इसमें काफी ऊर्जा खत्म होती है जिससे वजन गिरने लगता है।
4 / 6
अगर आपको भी हमेशा थकान महसूस होती है लेकिन इसका कारण आप नहीं समझ पा रहे हैं तो आपको बता दें, इसका कारण डायबिटीज हो सकता है। एक स्टडी के मुताबिक जब किसी इंसान को दिन के एक ही समय पर थकान महसूस हो तो ये डायबिटीज का लक्षण हो सकता है।
5 / 6
धुंधली दृष्टि कई कारणों से हो सकती है जिसका सही कारण जानना बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट मानते हैं कि इसकी एक बड़ी वजह डायबिटीज हो सकती है। इससे मरीज को डायबिटिक रेटिनोपैथी का खतरा होता है।
6 / 6
यदि आपकी तबीयत बार-बार खराब होने लगती है तो शरीर से मिलने वाले इस संकेत को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। क्योंकि बार-बार तबीयत बिगड़ने की वजह से डायबिटीज की प्रॉब्लम हो सकती है। इसकी वजह से आपका शरीर भी कमजोर होने लगता है।
टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर