Global Temperature New Record: 2023-24 की सर्दियों के दौरान वैश्विक तापमान नया रिकॉर्ड बनाएगा, शोधकर्ताओं ने किया खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 5, 2023 08:35 PM2023-12-05T20:35:01+5:302023-12-05T20:36:05+5:30

Global temperature new record: चीन में ‘चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज’ के ‘इंस्टीट्यूट ऑफ एटमॉस्फेरिक फिजिक्स’ के शोधकर्ताओं ने यह भी कहा कि यूरेशिया के मध्य-निम्न अक्षांशों और अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में सर्दी के दौरान असाधारण रूप से सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किये जाने के आसार हैं।

Global temperature new record Global average surface temperature could set new record during winter of 2023-24, researchers reveal | Global Temperature New Record: 2023-24 की सर्दियों के दौरान वैश्विक तापमान नया रिकॉर्ड बनाएगा, शोधकर्ताओं ने किया खुलासा

सांकेतिक फोटो

Highlightsपूर्वी एशिया और उत्तरी अमेरिका की शीतकालीन जलवायु प्रभावित होने की आशंका है।चीन में सतह का तापमान सामान्य से दोगुना से भी अधिक दर्ज किया जा सकता है। संभवतः यह 1991 के बाद से शीतकालीन मौसम के दौरान सबसे अधिक तापमान होगा।

Global temperature new record: शोधकर्ताओं का कहना है कि इस बात की 95 फीसदी संभावनाएं हैं कि 2023-24 की सर्दियों के दौरान वैश्विक औसत सतह तापमान नया रिकॉर्ड बना सकता है।

चीन में ‘चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंसेज’ के ‘इंस्टीट्यूट ऑफ एटमॉस्फेरिक फिजिक्स’ के शोधकर्ताओं ने यह भी कहा कि यूरेशिया के मध्य-निम्न अक्षांशों और अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में सर्दी के दौरान असाधारण रूप से सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किये जाने के आसार हैं।

शोधकर्ताओं ने ‘एडवांसेज इन एट्मस्फेरिक साइंसेज’ जर्नल में प्रकाशित अपने अध्ययन में कहा कि यह प्रबल अल नीनो घटनाक्रम उत्तर पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में असामान्य ‘चक्रवातरोधी’ गतिविधि को बढ़ाने का काम करेगा, जिससे पूर्वी एशिया और उत्तरी अमेरिका की शीतकालीन जलवायु प्रभावित होने की आशंका है।

उन्होंने यह भी अनुमान लगाया है कि चीन में सतह का तापमान सामान्य से दोगुना से भी अधिक दर्ज किया जा सकता है। संभवतः यह 1991 के बाद से शीतकालीन मौसम के दौरान सबसे अधिक तापमान होगा। वैज्ञानिकों को कहना है कि उन्हें इस बात की चिंता है कि क्या दुनिया में वर्ष 2023 में सर्दियों के मौसम में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया जाएगा।

इस साल गर्मी और पतझड़ के महीनों में भीषण गर्मी देखी गई थी। शोधकर्ताओं का कहना है कि उदाहरण के लिए, जून से अक्टूबर 2023 तक वैश्विक औसत तापमान 1991-2020 के औसत से 0.57 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, अगस्त में यह तापमान 0.62 डिग्री सेल्सियस और सितंबर में 0.69 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसने 2016 के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। ग्लोबल वार्मिंग के बीच, सात वर्षों के बाद अल नीनो के फिर से सक्रिय होने से गर्मी का प्रभाव बढ़ा है, जिससे 2023-24 के आगामी सर्दी के मौसम में भी सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किये जाने की संभावना है। 

Web Title: Global temperature new record Global average surface temperature could set new record during winter of 2023-24, researchers reveal

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे