लाइव न्यूज़ :

रीजीजू ने लोगों से खेल देखकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: December 25, 2020 17:20 IST

Open in App

औरंगाबाद, 25 दिसंबर खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने लोगों से अपील की है कि जो लोग खेल नहीं सकते, उन्हें कम से कम मैचों को देखकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाना चाहिए।

खेल मंत्री ने यह बयान ‘क्रीड़ा भारती’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यहां ‘खेलो इंडिया’ पदक विजेताओं और खिलाड़ियों के एक समूह को संबोधित करते हुए दिया।

रीजीजू ने गुरूवार की शाम यहां कहा, ‘‘हर कोई मैच नहीं खेल सकता, लेकिन अगर आप खेल नहीं सकते तो मैचों को देखिये और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कीजिये। स्टेडियम में मैच देख रहे दर्शकों की संख्या और टीवी पर देख रहे लोगों से ही खेल की लोकप्रियता निर्धारित होती है जो प्रायोजकों को आकर्षित कर सकती है जिससे खेल को आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है। ’’

उन्होंने लोगों के स्वदेशी और गैर-ओलंपिक खेलों के प्रति रवैये के बारे में भी बात की।

रीजीजू ने कहा, ‘‘अगर हम एक स्टेडियम में हॉकी मैच का इंतजाम करते हैं जिसमें लोगों के बैठने की क्षमता 80,000 है लेकिन इसे देखने के लिये अगर 2,000 ही दर्शक पहुंचते हैं तो उस मैच में कौन समर्थन करेगा? अगर एक मैच के टीवी दर्शक काफी ज्यादा होते हैं तो प्रायोजक आयोजकों के पीछे जायेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम सरकार पर ही दोष मढ़ते रहेंगे तो कुछ नहीं होगा। लोगों को खेल से खुद को जोड़े रखना होगा और कम से कम उन मैचों को मैदान पर या टीवी पर देखिये और उन्हें (खिलाड़ियों को) प्रोत्साहित कीजिये। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम चीन, जापान या किसी अन्य पश्चिमी देश में छोटी सी भी प्रतियोगिता देखते हैं तो स्टेडियम दर्शकों से भरे होते हैं। यहां अगर दुनिया के बड़े एथलीट भी आते हैं तो उन्हें देखने के लिये भी स्टेडियम दर्शकों से भरा नहीं होता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतप्रवेश वाही, मोनिका पंत, जय भगवान यादव और मनीष चड्ढा होंगे बीजेपी प्रत्याशी?, आप के उम्मीदवार से टक्कर?, 29 अप्रैल को मतदान

क्रिकेटहरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के तीसरे T20I में चमारी अटापट्टू का दिग्गज रिकॉर्ड तोड़ा

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक रेप, अस्पताल में भर्ती पीड़िता?

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके ने आयुष म्हात्रे की जगह राइट-आर्म पेसर आकाश मधवाल को टीम में किया शामिल

क्राइम अलर्टपूर्णिया गुलाबबाग रेड लाइट एरियाः 9 नाबालिग को देह व्यापार से मुक्त कराया, हिरासत में  16 महिला और 7 पुरुष, संचालक-दलाल फरार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!