16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक रेप, अस्पताल में भर्ती पीड़िता?

By एस पी सिन्हा | Updated: April 23, 2026 17:40 IST2026-04-23T17:38:47+5:302026-04-23T17:40:39+5:30

मुजफ्फरपुरः अपराध स्थल से ठोस सबूत जुटाने और वैज्ञानिक तरीके से जांच को आगे बढ़ाने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को मौके पर बुलाया गया है।

Muzaffarpur 16-year-old minor gang-raped victim admitted to hospital bihar police | 16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक रेप, अस्पताल में भर्ती पीड़िता?

सांकेतिक फोटो

Highlightsतत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।टीम तुरंत हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंची।आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश तेज कर दी है।

मुजफ्फरपुरः बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के कथैया थाना क्षेत्र से एक बेहद घिनौनी वारदात सामने आई है, जहां एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दो युवकों द्वारा बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। इस घटना ने न केवल क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, बल्कि ग्रामीणों के बीच भारी आक्रोश का माहौल है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने ही गांव की निवासी है। आरोप है कि उसी के गांव के रहने वाले दो युवकों ने पीड़िता को हवस का शिकार बनाया। यह घटना तब सामने आई जब परिवार को मामले की भनक लगी, जिसके बाद तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

 

सूचना मिलते ही कथैया थाना पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन पीड़िता को मेडिकल परीक्षण और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा, अपराध स्थल से ठोस सबूत जुटाने और वैज्ञानिक तरीके से जांच को आगे बढ़ाने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को मौके पर बुलाया गया है।

ताकि आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए जा सकें। पुलिस की त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा है। पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश तेज कर दी है।

थाना प्रभारी का कहना है कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फरार आरोपी को भी जल्द ही कानून के शिकंजे में ले लिया जाएगा। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है और मामले की गहन जांच जारी है।

Web Title: Muzaffarpur 16-year-old minor gang-raped victim admitted to hospital bihar police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे