लाइव न्यूज़ :

तोक्यो में इतिहास रचने के लिये सही समय पर अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी: नीलकांत

By भाषा | Updated: May 25, 2021 16:16 IST

Open in App

बेंगलुरु, 25 मई मिडफील्डर नीलकांत शर्मा को भरोसा है कि भारतीय पुरूष हॉकी टीम आगामी तोक्यो ओलंपिक में फिर इतिहास रचेगी और उनका कहना है कि चार दशक से चले रहे आ रहे पदक के सूखे को समाप्त करने के लिये सही समय पर अच्छा प्रदर्शन करना जरूरी है।

भारत ने ओलंपिक में आठ स्वर्ण पदक जीते हैं लेकिन टीम ने अंतिम बार शीर्ष स्थान 1980 मॉस्को ओलंपिक में हासिल किया था।

नीलकांत कप्तान मनप्रीत सिंह के साथ भारतीय टीम की मिडफील्ड के अहम खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हर कोई अपने खेल के बारे में आत्मविश्वास से भरा है और अगर हम अपनी पूरी क्षमता के अनुसार खेलते हैं तो हम निश्चित रूप से तोक्यो ओलंपिक में इतिहास रच सकते हैं। यह सही समय पर अपना बेहतर करने के बारे में है और जब ओलंपिक शुरू होगा तो हमारा ध्यान मुख्य रूप से इसी पर लगा होगा। ’’

मणिपुर के इस खिलाड़ी ने कहा कि वह मनप्रीत के बड़े प्रशंसक हैं जिनसे उन्होंने काफी कुछ सीखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक भारतीय टीम के साथ सफर शानदार रहा है। हमने काफी ऊंचाइयों को देखा है और मुझे लगता है कि हम आगामी वर्षों में इससे भी बेहतर कर सकते हैं। मैं काफी भाग्यशाली हूं कि मुझे मिडफील्ड में मनप्रीत सिंह जैसे खिलाड़ी के साथ खेलने का मौका मिला। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!