लाइव न्यूज़ :

मुख्य कोच शास्त्री ने कोविड-19 पॉजिटिव, अन्य सहायक स्टाफ सदस्यों के साथ पृथकवास हुए

By भाषा | Updated: September 5, 2021 16:44 IST

Open in App

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को बताया किया कि भारत के मुख्य कोच रवि शास्त्री कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाये गये हैं जिसके बाद टीम के गेंदबाजी कोच भरत अरुण सहित उनके तीन करीबी संपर्कों को अलग-थलग कर दिया गया है।शास्त्री ‘लेटरल फ्लो’ जांच (रैपिड एंटीजन जांच) में पॉजिटिव मिले है। वह और दूसरे सहयोगी सदस्य आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट के आने तक पृथकवास रहेंगे।इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे चौथे टेस्ट को कोई खतरा नहीं है क्योंकि इसमें खेलने वाले अन्य सभी सदस्यों का शनिवार शाम और रविवार सुबह को किये गये ‘लेटरल फ्लो’ जांच का नतीजा नेगेटिव आया है। क्षेत्ररक्षण कोच आर श्रीधर और मुख्य फिजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल को भी पृथकवास पर भेज दिया गया है।बीसीसीआई सचिव जय शाह ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ बीसीसीआई की चिकित्सा टीम ने कल शाम शास्त्री का ‘लेटरल फ्लो’ जांच पॉजिटिव आने के बाद एहतियात के तौर पर मुख्य कोच के साथ गेंदबाजी कोच अरुण, क्षेत्ररक्षण कोच आर. श्रीधर और मुख्य फिजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल को पृथकवास कर दिया है।’’टीम मंगलवार को मैनचेस्टर रवाना होगी और अगर ये चारों आरटी-पीसीआर जांच में पॉजिटिव आते है तो उन्हें 10 दिनों तक कमरे में पृथकवास पूरा करना होगा। इसके बाद आरटी-पीसीआर जांच में दो नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद ही वह टीम से जुड़ पायेंगे।शाह ने कहा, ‘‘ उनकी आरटी-पीसीआर जांच हुई है और वे नतीजा आने तक टीम होटल में रहेंगे और भारतीय टीम के साथ तब तक यात्रा नहीं करेंगे जब तक कि मेडिकल टीम से पुष्टि नहीं हो जाती।’’उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय दल के शेष सदस्यों के कल शाम और रविवार सुबह को हुए दोनों जांच का नतीजा नेगेटिव रहा। जिसके बाद उन्हें ओवल में चल रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन के खेल को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई।’’‘लेटरल फ्लो’ जांच के नतीजे हमेशा सटीक नहीं होते है क्योंकि यह एक रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) है। भारतीय दल के सभी सदस्यों को खुद जांच करने के लिए इसकी किट दी गयी है।तीन सप्ताह के ब्रेक के दौरान ऋषभ पंत के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद से भारतीय दल को हर दिन लेटरल फ्लो जांच करना होता है। यह समझा जा रहा है कि शास्त्री ने टीम होटल में किताब जारी (लॉन्च) करने के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद इस बीमारी के लक्षण महसूस किये। इस कार्यक्रम में बाहर के मेहमानों को भी आने की अनुमति थी।बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘‘ चूंकि ब्रिटेन में कोई प्रतिबंध नहीं है, शास्त्री की पुस्तक लॉन्च पार्टी के दौरान बाहरी मेहमानों को अनुमति दी गई थी। ये लोग (टीम के सहयोगी सदस्य) भी उनके सबसे करीबी संपर्क थे, इसलिए वे अब पृथकवास पर रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या महिला प्रीमियर लीग में 5 की जगह 6 टीम खेलेंगी?, आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के सह-मालिक मोहित बर्मन ने कहा- हमें भी डब्ल्यूपीएल टीम का भी मालिक बनना?

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

क्रिकेटIPL 2026: मैदान पर भारी पड़ी ये गलती, LSG कप्तान ऋषभ पंत पर BCCI ने लगाया जुर्माना; जानिए पूरा मामला

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!