MS Dhoni CSK IPL 2024: दो साल और टीम के साथ रहेंगे धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच हस्सी ने कहा-अच्छी बल्लेबाजी कर रहे और छक्के मार रहे...

MS Dhoni CSK IPL 2024: आईपीएल 2024 की शुरुआत से एक दिन पहले रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपकर 42 वर्ष के धोनी ने सभी को हैरान कर दिया था।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 16, 2024 03:41 PM2024-05-16T15:41:34+5:302024-05-16T15:43:29+5:30

MS Dhoni CSK IPL 2024 Chennai Super Kings batting coach Michael Hussey said Mahendra Singh Dhoni remain team two more years batting well hitting sixes | MS Dhoni CSK IPL 2024: दो साल और टीम के साथ रहेंगे धोनी, चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच हस्सी ने कहा-अच्छी बल्लेबाजी कर रहे और छक्के मार रहे...

file photo

googleNewsNext
HighlightsMS Dhoni CSK IPL 2024: जल्दी आकर काफी अभ्यास करते हैं और पूरे सत्र में फॉर्म में रहे हैं।MS Dhoni CSK IPL 2024: हम उनके कार्यभार को अच्छे से मैनेज कर पाये हैं। MS Dhoni CSK IPL 2024: पिछले सत्र के बाद उनके घुटने का आपरेशन हुआ था।

MS Dhoni CSK IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हस्सी को उम्मीद है कि करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी अगले दो साल और टीम के साथ रहेंगे, क्योंकि वह बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। आईपीएल 2024 की शुरुआत से एक दिन पहले रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपकर 42 वर्ष के धोनी ने सभी को हैरान कर दिया था। हस्सी ने ईएसपीएन के ‘अराउंड द विकेट ’ शो में कहा ,‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह खेलते रहेंगे। वह इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह शिविर में जल्दी आकर काफी अभ्यास करते हैं और पूरे सत्र में फॉर्म में रहे हैं।’

 

उन्होंने कहा ,‘हम उनके कार्यभार को अच्छे से मैनेज कर पाये हैं। पिछले सत्र के बाद उनके घुटने का आपरेशन हुआ था। वह टूर्नामेंट के इस सत्र में शुरुआती चरण से उसे मैनेज कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह दो साल और खेलेंगे। वैसे इस बारे में फैसला तो वही लेंगे। मुझे नहीं लगता कि इतनी जल्दी कोई फैसला आयेगा।’

धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले के बारे में उन्होंने कहा ,‘एमएस ने कहा कि वह टूर्नामेंट से पहले कप्तानों की बैठक में भाग नहीं लेंगे और हम सब हैरान हो गए कि क्या हो रहा है। फिर उन्होंने कहा कि अब से रुतुराज कप्तान होगा। शुरुआत में झटका लगा लेकिन हमें पता था कि रुतुराज सही पसंद है।’

Open in app